देश भगत यूनिवर्सिटी और रिपब्लिक आफ लिबरलैंड के बीच टिकाऊ विकास और नवीनता के लिए समझौता हस्ताक्षर
5 Dariya News
मोहाली 29-Sep-2024
शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक कदम में, देश भगत यूनिवर्सिटी (एनएएसी ग्रेड ए+) ने रिपब्लिक आफ लिबरलैंड के साथ एक समझौता पत्र पर (एमओयू) हस्ताक्षर किए हैं। टिकाऊ विकास के लिए नवीनता और वैश्विक शैक्षणिक गठबंधन थीम वाले इस समझौते का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नवीनता, अनुसंधान और सहयोगात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दोनों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
देशभगत यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित एक औपचारिक समारोह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। डीबीयू के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप सिंह ने देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से और लिबरलैंड की ओर से प्रेसिडेंट श्री विट जेडलिका ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मोवास्टाकन फाउंडेशन के संस्थापक श्री मोहित श्रीवास्तव, सचिव श्री इवान परनार, डीबीयू के उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष सदावर्ती, संचालन निदेशक, देश भगत यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिकास ई आर अरुण मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस बीच, वैश्विक शैक्षणिक सहयोग में एक नए अध्याय को चिह्नित करने वाले एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में, देश भगत यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिकास ( डीबीयूए ) एलएलसी कार्यालय का आधिकारिक तौर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्मार मोहाली में उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रिपब्लिक आफ लिबरलैंड के प्रेसिडेंट श्री विट जेडलिका ने किया।
लिबरलैंड के प्रेसिडेंट श्री विट जेडलिका ने सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा, देश भगत यूनिवर्सिटी के साथ यह साझेदारी वैश्विक शैक्षणिक समुदाय के साथ लिबरलैंड के जुड़ाव के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। डीबीयू के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लिबरलैंड के साथ यह समझौता देशभगत यूनिवर्सिटी की अंतर्राष्ट्रीयकरण और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
यह सहयोग छात्रों और फैकलटी को अनुसंधान और उद्यमशीलता पहल में शामिल होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा जो वैश्विक रुझानों और उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ मेल खाता है। इस अवसर पर बोलते हुए,डीबीयू के उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना देश भगत यूनिवर्सिटी के लिए एक महत्वपूर्ण मील पत्थर है क्योंकि देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास स्कूल ऑफ मेडिसिन का दूसरा परिसर स्थापित कर यूनिवर्सिटी ने अपनी पहुँच का भी विस्थार किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्र ऐकसचेंज प्रोगरामों के इलावा, अकादमिक उत्कृष्टता और अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक फैकलटी ऐकसचेंज कार्यक्रम भी स्थापित किया जाएगा।देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने इस साझेदारी के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, हमें विश्वास है कि यह सहयोग न केवल हमारे छात्रों के लिए शैक्षणिक अनुभव को बढ़ाएगा बल्कि शैक्षिक परिदृश्य के समग्र विकास में भी योगदान देगा।
देशभगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास के संचालन निदेशक ई.आर. अरुण मलिक ने कहा कि यह साझेदारी डीबीयू, डीबीयूए और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता का उदाहरण देती है।