विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत ने बैठक कर कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को दिया समर्थन : वीरेश शांडिल्य
वीरेश शांडिल्य बोले: कांग्रेस ने हमेशा सनातन व ब्राह्मण का सम्मान किया
5 Dariya News
अंबाला 25-Sep-2024
विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत की एक बैठक वीरेश शांडिल्य की अध्यक्षता में पालिका विहार अंबाला शहर में हुई। बैठक में पंडित सुरेश शर्मा, पंडित राम मेहर शर्मा, संजीव शर्मा, भूषण प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र पाल, रामफल शर्मा, नवरत्न गर्ग, संजीव सेठ, डीपी पसरीचा, राजकुमार गोयल, ईशान शर्मा, मोहन लाल, महेंद्र धीमान, एनपीएस कोहली, प्रदीप बत्रा कीमती लाल जैन, मुकेश शर्मा, राजन अरोड़ा, सुभाष वालिया, राजन, मुकुल गोयल, नीलम शर्मा, पंकज शर्मा, अशेक अग्रवाल, तरसेम अग्रवाल, अनिल गोयल पानीपतिया, तरसेम सैनी, सुदेश जैन मिट्ठा, एडवोकेट वासु रंजन, एडवोकेट सुमीत शर्मा, अजय सहगल, गोल्डी सहित भारी तादाद में विश्व हिन्दु तख्त व ब्राहामण महापंचायत के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
वीरेश शांडिल्य ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कल 24 सितंबर को अंबाला शहर से कांग्रेस उम्मीदवार और दो बार हरियाणा सरकार में मंत्री रहे निर्मल सिंह मुलाकात करने व समर्थन मांगने पहुंचे और निर्मल सिंह के साथ पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन कंग भी थे जो वीरेश शांडिल्य के परिवारिक मित्र हैं।और आज बैठक में फैसला लिया कि हरियाणा में जो उम्मीदवार सनातन का सम्मान करने वाले होंगे, ब्राह्मण का सम्मान करने वाले होंगे उन्हें विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत समर्थन देगी और आज सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि अंबाला शहर में कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को समर्थन दिया जाए।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि निर्मल सिंह से उनका 35 साल से संबंध है, सीनियर हैं, संघर्षशील हैं और जब नग्गल हल्के से वह विधायक थे उन्होंने ईमानदारी से काम किया। हजारों सरकारी नौकरियां बिना पैसे के इलाके के बेरोजगार युवकों को दी और निर्मल सिंह ने हमेशा सनातन धर्म, ब्राह्मण समाज, गऊ सेवा की। गऊ का सम्मान किया इसलिए वह निर्मल सिंह के लिए प्रचार करेंगे ताकि अंबाला भ्रष्टाचारी विधायक असीम गोयल जिसने 10 साल में भय व भ्रष्टाचार फैलाया, भूमाफियों को हवा दी।
आप करोड़ी से करोड़पति बन गया, अंबाला को बर्बाद कर दिया। सनातन धर्म के पुराने स्तंभों को डराकर अपने चमचों का राज सनातन धर्म सभा पर करवाया। यहां तक पिछले 10 साल से सनातन धर्म के सम्मान के प्रतिक नौरंग राय के जीर्णोद्वार सहित सभी विकास के कार्य दस साल से भ्रष्टाचार के कारण बंद पड़े हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि निर्मल सिंह 72 साल के हैं, हमारे बुजुर्ग हैं और युवा पीढ़ी अंबाला के उत्थान के लिए कारगर साबित होंगे, अंबाला से भय व भ्रष्टाचार खत्म होगा।
वीरेश शांडिल्य ने घोषणा की कि वह जल्द ही निर्मल सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार करेंगे। असीम गोयल ने अंबाला में भाजपा को ही नहीं खत्म किया बल्कि अंबाला में सनातन धर्म को लुप्त कर भूमाफियों व भ्रष्टाचारियों व गुंडों को अंबाला सौंप दिया। वीरेश शांडिल्य ने बैठक के बाद निर्मल सिंह को कृष्ण मंदिर में माथा टिकवाया व पंडित मुकेश शर्मा ने दोशाला देकर आशीर्वाद दिया।