सी जी सी झंजेड़ी कैंपस द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
आसपास के गांवों के लोगों को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने जांच करते हुए आवश्यक सलाह दी
5 Dariya News
मोहाली 24-Sep-2024
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज झंजेडी कैंपस द्वारा नया स्वरा फाउंडेशन और ग्रीसियन हॉस्पिटल के सहयोग से सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मुफ्त चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस कैंप में छात्रों, शिक्षकों और आसपास के गांवों के निवासियों सहित पांच सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस कैंप में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. मनीष बंसल, डर्मेटोलॉजी विभाग की डॉ. सुखप्रीत कौर गिल, गायनोकॉलोजी विभाग की डॉ. रितिका गुप्ता और ओप्टामीटर विभाग की डॉ. नवनीत शर्मा सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी। इस निःशुल्क कैंप के दौरान मरीजों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य मूल्यांकन, देखभाल सलाह, रियायती दरों पर दवाएं प्राप्त करने के तरीके बताए गए।
इस अवसर पर एम.डी अर्श धालीवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि झंजेड़ी कैंप ने सोसाइटी को बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए आसपास के गांवों में इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। अर्श धालीवाल ने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदाय के साथ अपने संबंधों को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के झंजेडी कैंपस के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।