वार्ड नंबर 2 में विकास की नई शुरुआत, ब्रम शंकर जिम्पा ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास
कहा, न्यू सुखियाबाद के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी
5 Dariya News
होशियारपुर 22-Sep-2024
शहर के वार्ड नंबर 2 के न्यू सुखियाबाद में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। यह इलाका जो भंगी चोअ के पार स्थित है और लंबे समय से विकास कार्यों से अछूता रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 2 का यह वह क्षेत्र है, जो अब तक विकास के मार्ग से पीछे रहा है। लेकिन अब यहां के निवासियों की मांग को देखते हुए ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह वार्ड में लगने वाला दूसरा ट्यूबवेल होगा, जो इलाके के पानी की समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि हम यहां के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह ट्यूबवेल उस दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र को तरक्की की राह पर ले जाया जा सके।
ब्रम शंकर जिम्पा ने पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस क्षेत्र को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। पिछली सरकारों ने वार्ड नंबर दो के इस हिस्से की कभी सुध नहीं ली, जबकि यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे। लेकिन हमारी सरकार यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान हर उस क्षेत्र पर है, जो अब तक उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में सड़कें, जल निकासी, और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री जिम्पा का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, पार्षद लवकेश ओहरी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, पार्षद विजय अग्रवाल, जोगिंदर राजा, आरती नंदा, एडवोकेट विशाल नंदा, एडवोकेट अमरजोत, परवेश वर्मा, करनजोत आदिया, लक्की गोरा, सुभाष, रविंदर सिंह, साहिल सिल्ही, विनय उप्पल, निरंजन सिंह अटवाल, यादव आनंद, स्वपन, सुनील शर्मा, सुनील कोहली, राकेश बिल्ला, तिलक राज चौहान के अलाव अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।