5 Dariya News

एलपीयू की टीम रेडिक्स ने दिल्ली में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप जीती

प्रतियोगिता में 55 देशों की 70 टीमों ने भाग लिया

5 Dariya News

जालंधर 20-Sep-2024

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम रेडिक्स ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत हासिल की है, जिसमें 55 से अधिक देशों की टीमें शामिल थी। छात्र रिसर्च और प्रोजेक्ट विभाग की एक टीम ने विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप-टेक्नोक्सियन के 8वें संस्करण में जीत हासिल की। रोबो हॉकी श्रेणी में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, एलपीयू की प्रतिभाशाली टीम ने दुनिया भर की 70 टीमों के साथ प्रतियोगिता की।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ई-स्पोर्ट्स, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक्स चैंपियनशिप थी। हमारी टीम में मिहिर, रवि, नंदीश, अनीश, विष्णु, सुमंत, मोहित और आशीष कुमार सिंह शामिल थे, जिन्होंने रोबोटिक्स के लिए अपने स्किल्स दिखाए।

संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने टीम रेडिक्स की उल्लेखनीय उपलब्धि पर बहुत गर्व व्यक्त किया। 55 देशों के बीच प्रथम स्थान हासिल करना एलपीयू के लिए एक स्मारकीय मील का पत्थर है, जो टीम के अटूट समर्पण और टेक्नॉलोजी के निरंतर विकसित क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान देने में भविष्य के टेक्नोक्रेट को ट्रेन करने के लिए यूनिवर्सिटी की वचनबद्धता को दिखाता है।

ग्लोबल स्तर पर जीत प्राप्त करने में रोबोट को बनाने में न केवल रचनात्मकता बल्कि उच्च-स्तरीय चीजों और स्किल्स की भी जरूरत थी। प्रतियोगिता के कई रोमांचक चरणों को पार करते हुए, टीम रेडिक्स फाइनल में पहुंच पाई, एलपीयू बॉट्स ने हर चाल को बिना किसी दिक्कत से बड़े ही अच्छे तरीके से पूरा किया। जरूरी चीजों के साथ मिलकर यह प्रतियोगिता के फील्ड में पूरे नियंत्रण और विश्वास के साथ चला, जिससे टीम ने रोबो हॉकी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।