5 Dariya News

बिट्टू ने बड़ी राजनीतिक भूल की, राहुल गांधी के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर पूरी उम्र पछतायेंगे : मोहित मोहिंद्रा

पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिट्टू के दिल्ली स्थित आवास पर बोला धावा , उसे किया शर्मसार

5 Dariya News

दिल्ली 20-Sep-2024

पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व में पंजाब के सैकड़ों युवाओं ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के मखौटे , केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया और कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपने हालिया बयानों के लिए उन्हें शर्मशार किया।

बिट्टू के किलेबंद आवास के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने बिट्टू को चुनौती दी और कहा कि उसने (बिट्टू) सिख समुदाय और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए बोलने वाले राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके बड़ी राजनीतिक भूल की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा को उसकी छद्म धर्मनिरपेक्षता और अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता को अमेरिका में एक मिलनी दौरान नंगा किया था । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दुनिया के सामने केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा बेनकाब किया था।

मोहिंद्रा ने कहा कि बिट्टू भाजपा का मखौटा  बन गया है और वह अपने पूरे राजनीतिक जीवन में राहुल गांधी के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी पर पश्चाताप करेंगे। बिट्टू, जो सिख अल्पसंख्यक समुदाय से भी है, कुछ महीने पहले तक पंजाब विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के लिए भाजपा पर हमला करने के लिए फ्रंट फुट पर थे। 

उन्होंने अपने दादा, कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व सीएम स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह की विरासत को शर्मसार कर दिया था, जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे लेकिन उन्होंने अपनी मूल पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और पंजाब के लोगों को धोखा दिया। मोहिंद्रा ने कहा कि बिट्टू पंजाब में सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाला व्यक्ति है और उसकी टिप्पणी ने सिख समुदाय के लिए जख्मों पर नमक की तरह काम किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब और दुनिया के अन्य सिख नेताओं ने, उनके लिए बोलने के लिए राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिट्टू द्वारा अपने घृणित बयानों के लिए माफी मांगने पर भी उन्हें उनके पापों के लिए दोषमुक्त नहीं किया जाएगा। बिट्टू पंजाब में अपनी विश्वसनीयता खो चुका है और भाजपा भी उसका इस्तेमाल कर उसे बाहर फेंक देगी।