एलन ने मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
नीट यूजी 2024 में एआईआर 1 (720/720) प्राप्त करने वाले तेजस सिंह को 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
5 Dariya News
22-Aug-2024
आज एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा मेधावी छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में आयोजित नीट (यूजी) 2024 परीक्षा में अपने शानदार शिष्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री सदानंद वाणी ने दीप प्रज्जवलन के साथ की।
इस अवसर पर मेडिकल डिवीजन के अकादमिक प्रमुख संजीव सिंह और अरुण शर्मा भी मौजूद थे। एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री सदानंद वाणी ने इस संस्थान के प्रति क्षेत्र के अभिभावकों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न शाखाएं खोलने का उद्देश्य छात्रों को कोटा में अध्ययनरत विद्यार्थियों में विकसित मूल्यों से परिचित कराना था और आज, सफल विद्यार्थियों को देखकर उन्हें लगता है कि आखिरकार लक्ष्य प्राप्त हो ही गया। उन्होंने उत्कृष्टता के 11 वर्ष पूरे करने पर एलन चंडीगढ़ की यात्रा के बारे में भी बताया और कहा कि यह एक ऐसा केंद्र है जो कोटा केंद्र को कड़ी टक्कर दे रहा है और इस बार एक कदम आगे है।
नीट (यूजी) में शीर्ष 500 एआईआर छात्रों को उनके माता-पिता के साथ आमंत्रित किया गया और उन्हें नकद पुरस्कार, रजत पदक, स्मृति चिन्ह और अन्य उपहारों से सम्मानित किया गया। नीट (यूजी) 2024 में एआईआर 1 हासिल करने वाले तेजस सिंह को 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। नीट (यूजी) 2024 में अवनीत कौर एआईआर 106, ऋत्विक कनौजिया एआईआर 162, भूमि एआईआर 178, अवनी फौगाट एआईआर 250, ध्रुव बंसल एआईआर 342 और भाविका खुराना एआईआर 482 प्रत्येक छात्र को 21,000 रुपये दिए गए।
इतना ही नहीं, आगामी नीट (यूजी) 2025 उम्मीदवारों के लिए टॉपर टॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें तेजस सिंह एआईआर 1 और उनके साथ ही टॉप 500 एआईआर के 7 और छात्र शामिल हुए। इस टॉक सेशन में टॉपर्स ने अन्य छात्रों को टिप्स दिए।
श्री सदानंद वाणी ने एलन ट्राई-सिटी कैंपस की शैक्षणिक और प्रशासनिक टीम के साथ-साथ छात्रों की सराहना की, जिन्होंने एलन को शीर्ष पर देखने के सामूहिक सपने को हकीकत में बदल दिया। उन्हें पूरा विश्वास था कि इस मेहनती समूह को क्षेत्र का नंबर 1 संस्थान बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
इस शानदार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरआत थी, जो एलन में सिखाए गए मूल्यों के साथ पूरी तरह से तालमेल में था। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर गणेश वंदना के बाद पुरस्कार वितरण शुरू हुआ। मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुरस्कार वितरण के हर पल का अभिभावकों ने आनंद लिया।