हरचंद सिंह बरसट ने पौधे लगाने की मुहिम को लोक लहर में बदलने का किया आह्वान
शहीद भगत सिंह हरियावल मुहिम के दूसरे चरण के तहत पंजाब की विभिन्न मंडियों में लगाए पौधे
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) 20-Aug-2024
वातावरण में प्रदूषण को रोकने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने शहीद भगत सिंह हरियावल मुहिम के दूसरे चरण के तहत राज्य की विभिन्न मंडियों में पौधे लगाए। आज चेयरमैन ने मार्किट कमेटी धूरी, मार्किट कमेटी मालेरकोटला और मार्किट कमेटी नाभा की मंडियों में पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से शुरू की गई पौधे लगाने की मुहिम को लोक लहर में बदलने का आह्वान करते हुए कहा पंजाब के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना मानव जीवन अहम है, उतना ही वातावरण भी अहम है और इसे बचाने के लिए सभी को प्रकृति से जुड़ने की जरूरत है। इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए ताकि हमारे आस-पास हरियाली बनी रहे।
उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह हरियावल मुहिम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान पंजाब राज्य की विभिन्न मंडियों में 30 हजार पौधे लगाने के अपने लक्ष्य को पार करते हुए 33000 से अधिक फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए और इस सीज़न में 35 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक करीब 50 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों, आढ़तियों आदि को अपने आसपास पांच-पांच पौधे लगाने तथा अपने जन्मदिन पर दो-दो पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मालेरकोटला के विधायक डा. जमील उर रहमान, तरसेम चंद एसडीएम, साकिब अली राजा जिला अध्यक्ष और चेयरमैन जिला योजना बोर्ड, प्यारा सिंह खालसा जिला अध्यक्ष, जगराज सिंह जिला अध्यक्ष एससी विंग, गुरिंदर सिंह चीमा चीफ इंजीनियर, कर्मजीत सिंह कोठारा चेयरमैन मार्किट कमेटी संदोर, राजवंत सिंह घुल्ली चेयरमैन मार्किट कमेटी धूरी, गुरदीप सिंह दीपा रामगढ़ चेयरमैन मार्किट कमेटी भादसों, जसपाल सिंह गुमान डी.एम.ओ., मनदीप सिंह डी.एम.ओ., जसपाल सिंह डी.एम.ओ., दीनपाल सिंह डी.डी.एम.ओ., आजम दारा उपाध्यक्ष माइनॉरिटी विंग पंजाब, सहबाज राणा सदस्य वक्फ बोर्ड पंजाब, डॉ. अनवर भसौड़ सदस्य वक्फ बोर्ड पंजाब, पुनीत कुमार कार्यकारी इंजीनियर, अमृतपाल सिंह कार्यकारी इंजीनियर, हरप्रीत सिंह एसडीओ संगरूर, मनप्रीत सिंह सेक्रेटरी, नरिंदर सिंह सेक्रेटरी मार्किट कमेटी नाभा, रमनदीप सिंह, गुरनैल सिंह भूडन, जगजीत सिंह, तीर्थ सिंह गिल, अशोक अरोड़ा मौजूद रहे।