देश की आज़ादी में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते गर्व महसूस होता है - चेतन सिंह जौड़ामाजरा
पंजाब सरकार आज़ादी के परवानो और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध
5 Dariya News
मानसा 15-Aug-2024
कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने ज़िले के गाँव मल्ल सिंह वाला में स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फ़ौज में अंग्रेज़ों विरुद्ध लड़ाई लड़ने और विदेशों में जेल काटने वाले स. बिहारा सिंह को उनके घर जा कर मिले और उनके पैर छू कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारे देश का सरमाया है और मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की संभाल के लिए वचनबद्ध है।
इस मौके उनके साथ विधायक बुढलाडा और कार्यकारी प्रधान आम आदमी पार्टी पंजाब प्रिंसीपल बुद्ध राम, विधायक सरदूलढ़ श्री गुरप्रीत सिंह बणांवाली, डिप्टी कमिश्नर श्री परमवीर सिंह, एस.एस.पी.श्री भागीरथ मीना भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान हमारे लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। पंजाब सरकार इनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की आस्था और जज़बे प्रति गहरी श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा कि उनका बलिदान पंजाब के लिए गर्व का संयोग है, इन शूरबीरों के अद्वितीय समर्पण और अतुल योगदान ने पंजाबियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी पंक्तियों में खडा किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी सम्मान स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान के तुल्य नहीं है परन्तु मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उनको सम्मानित करने के लिए पूरी सुहिरदता के साथ वचनबद्ध है।
इस मौके अधिक डिप्टी कमिशनर ( ज) श्री निर्मल ओसेपचन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( विकास) श्री अमित बैंबी, चेयरमैन ज़िला योजना समिति स. चरनजीत सिंह अक्कांवाली, चेयरमैन मार्किट समिति बुढलाडा श्री सतीश सिंगला, एस.डी.एम. सरदूलढ़ श्री नितेश कुमार जैन, एस.डी.एम. बुढलाडा स. गगनदीप सिंह, सोहना सिंह कलीपुर चेयरमैन सैंट्रल को-आपरेटिव बैंक, जसपाल सिंह मल्ल सिंह वाला, बलदेव सिंह अक्कांवाली मौजूद थे।