5 Dariya News

हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

5 Dariya News

शिमला 15-Aug-2024

हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन ने 78वां स्वतंत्रता दिवस कॉरपोरेट कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से। इस अवसर पर श्री सुरेंदर कुमार, निदेशक सिविल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन  लिमिटेड ने ध्वाजारोहण किया और निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाऐं दी।

उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आहवाहन किया, जिससे विद्युत दोहन द्वारा प्रदेश की आर्थिकी में निगम की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके। श्री सुरेंदर कुमार  ने कहा कि निगम की सभी क्रियान्वित परियोजनाओं में  उचित रखरखाव किया जा रहा है जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक योगदान दे पाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरर्पोरेशन की निर्माणाधीन परियोजनाऐं, 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना और 48 मेगावाट की चांजू जल परियोजना में कार्य प्रगति पर है और इन परियोजनाओं  को  हम निश्चित समयअवधि में पूर्ण कर लेगें। निगम सौर ऊर्जा के दोहन में भी कार्यरत है। निगम ने ऊना जिला में 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना क्रियान्वित कर ली है, जिसका उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  जी  द्वारा 20  जून, 2024 को  किया गया।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जल विद्युत विकास क्रियान्वयन में परियोजनाओं के निष्पादन में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल विद्युत निर्माण  के लिए भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा उपायों, कानून व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों जैसे विषयों  को सरलीकृत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता हैं।