5 Dariya News

बच्चे जीवन में पौधारोपण अवश्य करें: कंवर पाल

5 Dariya News

यमुनानगर 02-Aug-2024

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  कंवरपाल  ने कहा कि जीवन में पौधारोपण अवश्य करें तभी पर्यावरण की दृष्टि से भविष्य सुरक्षित होगा। हम सभी मिलकर पर्यावरण को बचा सकते है इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। वे आज यमुनानगर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करने के बाद स्कूली बच्चों को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री कंवर पाल ने कहा की किसी भी अभियान में जागरूकता लाने के लिए छोटे बच्चे एक अहम भूमिका निभाते है। क्योंकि न सिर्फ उन बच्चों के जीवन में बदलाव आता है बल्कि समाज में भी एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा की आज इन बच्चों ने पौधारोपण किया है अभी से इन्हे पर्यावरण के बारे में जानकारी मिलेगी।  उन्होंने बताया कि  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की देशवासियों से अपील की थी। 

पूरे देश में  इसे अभियान के रूप में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरु माँ ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में कम से कम एक एक पेड़ जरूर लगाएं।