5 Dariya News

चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का होता है अहम रोल : ओमवीर

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत 05-May-2014

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य ओमवीर सिह पंवार ने कहा कि किसी भी पाटी या संगठन की सफलता में उसके कार्यकताओं का अहम रोल होता है। उसके साथ ही उनमें जोश भी होना बेहद जरूरी है । श्री पंवार भावना रोड स्थित शकुंतला विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल के पास ग्रामीण हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान- सम्मान होना चाहिए, तभी कार्यकर्ता भी संगठन या पार्टी के लिए जी-जान से काम करते हैं। इस मौके पर बैठक में आये हुये सभी कार्यकताओं ने अपने विचार रखते हुये अपने सुझाव देते हुये अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया । जिस पर श्री पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे स्वयं व कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान हमेशा मिलता रहेगा। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। श्री पंवार ने बाबा रामदेव के बारे में बोलते हुये कहा कि बाबा को किसी भी व्यक्ति विशेष या किसी जाति विशेष के बारे में इस तरह की अभद्र भाषा बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर विपिन शर्मा, गुलशन मल्होत्रा, चांद चौधरी, संजय पोपली, जसमेर मान, संजय गुर्जर, डा. संजय चौधरी, मोम्हमद भुल्लर, जयप्रकाश राणा, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह सैनी, अनिल शर्मा, कमला धीमान, पवन खुराना, अरूण श्रीवास्तव, जयभगवान सैनी, तेजपाल पांचाल, रामकुमार सैनी व मनोज चौहान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।