5 Dariya News

लोकसभा 24 में श्री आनंदपुर साहिब हल्का से वोटर के नाम काटने से वोटर में मायूसी

वोटिंग लिस्ट को लेकर कमिश्नर से जांच करने की मांग , फिर हो मतदान

5 Dariya News

खरड़ 01-Jun-2024

लोकसभा 2024 के चुनाव के मध्य नजर जहां सरकार युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही है स्थानीय प्रशासन डीसी के नेतृत्व में वोट प्रतिशत को लेकर लोगों एवं युवाओं को जागरूक करने पर अभियान चलाएं गए  लेकिन इन अभियान पर भी कहीं ना कहीं मतदाताओं द्वारा प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा रहे हैं । 

हिमानी आनंद का कहना है कि ऐसे अभियान केवल लोगों एवं चुनाव कमिश्नर की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं और सरकार के पैसे ऐसे अभियानों पर बेवजह खर्च कर खराब किया जा रहे हैं और ऐसे में समय की भी बरबादी है। हिमानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार  के कार्यकाल मे 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पहली बार वोट देने पर  प्रशासन द्वारा सम्मान पत्र जारी किया जाता है लेकिन 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे लोकसभा चुनाव में उनका नाम लिस्ट से किस कारण हटाया गया यह उनकी समझ से बाहर है। 

जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने  इसी  पते  पर अपना वोट  दिया है । वोट न करने पाने पर हिमानी को काफी निराशा हाथ लगी है। हिमानी आनंद ने चुनाव कमिश्नर से मांग की है कि हल्का लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब सीट से वोटिंग को रद्द किया जाए और जांच कर नई लिस्ट बनाकर फिर से वोटिंग करवाई जाए।बोथ नंबर 214 के बी एल ओ अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हिमानी आनंद का ऑनलाइन पर भी वोट के संबंध मे भी कोई रिकॉर्ड शो नही हो रहा । 

वही हिमानी आनंद ने कहा है कि सरकार एक तरफ युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन एक बड़ी साजिश के तहत पंजाब के हल्का श्री आनंदपुर साहिब युवा वोटर के साथ-साथ अन्य सीनियर वोटरस का भी वोटर लिस्ट से नाम काटे जाना यह एक बडी साजिश का हिस्सा है जिसकी जांच होना जरूरी है। वहीं दूसरी और श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र खरड़ में विभिन्न पटरियों का प्रतिनिधित्व कर रहे  प्रवक्ताओं निधि  ने भी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ऐसे बहुत से वोटर है जिनके नाम इस बार वोटर लिस्ट में नहीं है और वे भी वोट करने से  वंचित रह गई है