5 Dariya News

सुखबीर सिंह बादल ने पवित्र शहर में एक विशाल रोड शो की अगुवाई की जिसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने लोगों से अमृतसर को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए शिरोमणी अकाली दल का समर्थन करने की अपील की

5 Dariya News

अमृतसर 29-May-2024

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज ‘गुरु की नगरी’ के साथ-साथ इस संसदीय हलके के मतदाताओं से अकाली दल का समर्थन करने की अपील की जिसने शहर को पर्यटन केंद्र में बदल दिया था और राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापार और सीमा क्षेत्र के लिए एक विशेष औद्योगिक नीति का वादा किया।

अकाली दल अध्यक्ष ने पार्टी उम्मीदवार अनिल जोशी के समर्थन में एक ऐतिहासिक रोड शो के दौरान लोगों से बातचीत की, जिसने सभी पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अकाली दल अध्यक्ष से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और यहां तक कि उनके ट्रक के उपर चढ़कर उन्हे मालांए पहनाई और उन पर गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदें के फूल भी बरसाए।

सरदार बादल ने कहा,‘‘ हमारा दिल गुरु की नगरी के लिए धड़कता है। इसीलिए हमने विरासती मार्ग बनाकर शहर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे शहर के अंदरूनी हिस्से का विकास हुआ और साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला। हमने श्री दरबार साहिब के आसपास प्लाजा भी विकसित किया और दुर्गियाणा मंदिर और राम तीर्थ का सौंदर्यीकरण किया। 

शहर में अपना पिंड और पार्टीशन म्यूजियम जैसी पर्यटन प्रोजेक्ट भी हमारी सरकार के दौरान अमृतसर में स्थापित किए गए । उन्होने कहा कि एक बार सत्ता में आने के बाद शहर की पूरी चारदिवारी को विरासत का रूप देने के लिए 1500 करोड़ रूपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि हम व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोलने की कोशिश करेंगें और बार्डर एरिया में एक विशेष औद्योगिक नीति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने लोगों से अकाली दल का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एकमात्र पार्टी है जिसने शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की नई उंचाईयों पर पहुंचाया था। उन्होने कहा,‘‘ अपने चारो ओर देखें । अमृतसर राजनीतिक उदासीनता का शिकार हो गया है, न तो कांग्रेस पार्टी की सरकार यां आप सरकार ने पवित्र शहर के लिए कुछ किया है।’’

सरदार बादल ने शहर के निवासियों की शिकायतें भी सुनी, जो कानून-व्यवस्था , नशा, बेरोजगारी, खराब प्रशासन और दयनीय नागरिक सुविंधाओं की शिकायत लेकर आए थे। उन्होने कहा कि अकाली दल का समर्थन करने और अनिल जोशी की शानदार जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हे शहर में ‘विकास पुरूष’ के नाम से जाना जाता है। अकाली दल अध्यक्ष के साथ विशाल रोड शो के दौरान  वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशीप मौजूद थी।