केंद्र में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार:आनंद शर्मा
5 दरिया न्यूज (धर्मचंद यादव)
कुल्लू 04-May-2014
देश में16वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव से एक बात तो साफ हो गई है कि केंद्र में इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । यह बात रविवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोंधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कही । उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में दो विचारधाराओं के बीच टकराव चल रहा है। जिसमें एक विचारधारा कांग्रेस की है जो देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में जुटी हुई है और दूसरी विचारधारा भाजपा की है जो सकीर्णंता से परिपूर्ण देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बनी हुई है। आनंद शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को उस समय आर्थिक संकट से उवारने में अहम भूमिका निभाई है जब पूरा विश्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश में विदेशी निवेश बढ़ा है और विकास को गति मिली है । लेकिन भाजपा देश की जनता को विकास के नाम पर गुमराह करती आ रही है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी स्वंय को भगवान मान बैठे है और पूरी भाजपा उनके गुणगान में लगी है । वह भाजपा जो कभी राम के नाम पर तो कभी सरदार पटेल के नाम पर देश को गुमराह कर रही है ।
उसी भाजपा ने हर-हर मोदी का नारा देते हुए पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर धकेलते हुए मोदी को भगवान के समकक्ष बिठा दिया है। आनंद शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी स्वंय टोपी पहन कर अपने को इस देश का प्रधानमंत्री मान चुके हे और वह जनता के साथ भी उसी तरह से व्यवहार कर रहे हेै। कहा कि जो व्यक्ति चुनाव परिणाम आने से पहले ही स्वंय को प्रधानमंत्री स्थापित कर ले , इस देश को ऐसा नेता कभी स्वीकार नहीं हुआ है। जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनसभा को संबोंधित करते हुए कहा कि अगर देश में कांग्रेस पार्टी न होती तो न हिमाचल बनता और न ही पंजाब में शामिल इलाकें हिमाचल में आते और न ही हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलता । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास कांग्रेस की देन है पर केंद्र में अगली सरकार भी कांग्रेस की ही होगी। वीरभद्र ङ्क्षसह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से मोदीमय हो ग ई है और भाजपा यह नहीं कहती है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी बल्कि भाजपा कहती है कि केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी।
ऐसे में भाजपा की दशा व दिशा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा पूरी तरह से मोदी के कब्जे में हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी को कोई लहर नहीं है वह केवल मीडिया तक ही सीमित है। उन्होंने मोदी के चुनाव प्रचार पर सवाल उठाते हुये कहा कि भाजपा इस बात का खंलासा करे कि मोदी के चुनाव प्रचार के लिये हजारों करोड़ रूपये का खर्चा कौन उठा रहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता जानती है कि उसे किसके साथ चलना है और किसको अपना मत देना है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और वह इस चुनाव में भाजपा को सबक सीखा देगी। वीरभद्र सिंह ने दावा जताया कि प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।