5 Dariya News

सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ

विरासत टैक्स वाले बयान को लेकर सैम पित्रोदा पर भड़के तरुण चुघ

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 24-Apr-2024

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. उन्होंने कहा कि जैसी आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र  बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पाण्डे मिश्रा, सुमित भसीन, योगिता सिंह, सहित मोर्चा के पदाधिकरी, कार्यकर्ता मौजूद रहें।

चुघ ने कहा, 'जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए। चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र से इस बात को वापस ले और देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले।'   भाजपा महामंत्री चुघ ने कहा, 'आज सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में आर्थिक सर्वेक्षण' का जिक्र, दरअसल किस ओर इशारा करता है।क्या हमारे देश में घर परिवार में विरासत में संकट के समय को ध्यान में रखकर जमा की हुई पूंजी पर कांग्रेस की नजर है, क्या वे 55 प्रतिशत पूंजी जबरन सरकार के खजाने में डालने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह देश की बेटियों की जमा पूंजी पर कांग्रेस पार्टी का काली और क्रूर नजर डालना दुस्साहस नहीं है? 

पूर्व प्रधान मंत्री और कांग्रेस नेता  मनमोहन सिंह का पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है - कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमो और अल्पसंख्यकों  का है । चुघ ने कांग्रेस  मुख्यालय 10, अकबर रोड के बाहर प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित  करते हुए कहा कि  कांग्रेस पार्टी ध्रुवीकरण में लगी हुई है।

वोट कभी भी धर्म के आधार पर नहीं मांगे जाते. धर्मगुरु लोगों से 100% वोटिंग के लिए कह रहे हैं. क्या कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना चाहते हैं? कांग्रेस पार्टी देश में जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बाटने की कोशिश कर रही है. यह कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।