अनुराग ठाकुर सांसद निधि का खर्च तक नहीं कर सके, वे क्षेत्र का क्या विकास करवायेंगे : विक्रमादित्य सिंह
5 दरिया न्यूज
शिमला 03-May-2014
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्श विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राणा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और वह मजबूत स्थिति में हैं, जिसे देखते हुए भाजपा के वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर हताश और बेवस नजर आ रहे हैं।हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर क्षेत्र के विकास के लिए मिलनी वाली सांसद निधि का खर्च तक नहीं कर सके, वे क्षेत्र का क्या विकास करवायेंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर तो केवल क्रिकेट की दुनियां में ही खोए रहे और उन्होंने लोगों के कल्याण एवं क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आज जब क्षेत्र के लोग उनकी इस चाल को पहचान गए हैं तो उन्हें क्षेत्र के विकास की चिंता सता रही है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्श ने कहा कि प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सरकारें रही हैं तब-तब राज्य का एक समान विकास हुआ है और कभी भी विकास के मामलों में किसी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला का विकास कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आती है तो वह विकास के मामले में क्षेत्र विशेश के साथ भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस की किताब में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र एक समान हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राणा के पक्श में प्रचण्ड लहर है और धूमल पुत्र अनुराग को इस क्षेत्र से करारी हार का मूंह देखना पड़ेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा राश्ट्र का भविश्य है तथा देश में हो रहे वर्तमान लोकसभा चुनावों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में आज युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ही युवाओं की शुभाचिंतक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं।विक्रमदित्य सिंह अपने चुनावी प्रचार के दौरान कल बिलासपुर जिला के झंडूता तथा घुमारवीं विधानसभाओं के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्श में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिश्ठ कांग्रेस नेताओं प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, प्रोमिला देवी, रमेश चन्द डोगरा, राम चन्द, राजीव महल ने भी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।