5 Dariya News

मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक

5 Dariya News

चंडीगढ़ 23-Mar-2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ आयोजित की गई मंत्रिमंडल की  बैठक में समस्त मंत्रिमंडल ने  प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना  की। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की गई।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कँवर पाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, वित्त मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री श्री महिपाल ढांडा, परिवहन राज्यमंत्री श्री असीम गोयल, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ अभय सिंह यादव, शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, सामाजिक न्याय अधिकारिता व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री श्री बिशम्बर बाल्मीकि, पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय सिंह, मुख्य सचिव श्री टी वी एस एन प्रसाद , मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी.उमाशंकर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान  सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।