5 Dariya News

मजीठिया को अकाल तख्त से सेवा का फरमान

5 दरिया न्यूज

अमृतसर 01-May-2014

दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की वाणी को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के कारण विवादों में फंसे पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गुरुवार को अकाल तख्त ने तनखया घोषित करते हुए सेवा करने का हुक्म सुनाया। मजीठिया की माफी पर विचार करने के लिए पांच तख्तों के जत्थेदारों की अमृतसर स्थित अकाल तख्त में गुरुवार को बैठक हुई।अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि मजीठिया को हर तख्त के लिए तीन दिन सेवा करने का हुक्म दिया गया है।सिखों के पांच तख्तों में अकाल तख्त (अमृतसर), तख्त केसरगढ़ साहिब (आनंदपुर साहिब पंजाब), तख्त हुजूर साहिब (नांदेड़ महाराष्ट्र), तख्त पटना साहिब (पटना बिहार) और तख्त दमदमा साहिब (तलवंडी साबो पंजाब) हैं।मजीठिया को दंड भुगतने के बाद अकाल तख्त पर अरदास कराने के लिए कहा गया है। उन्हें लंगर रखने का भी हुक्म दिया गया है।मजीठिया ने 24 अप्रैल को पवित्र वाणी 'दे हि शिवा वर मोहि इहे..' में अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अरुण जेटली का नाम जोड़ा था। पंजाब में भाजपा अकाली दल की साझीदार है।