5 Dariya News

परशुराम जयंती पर रही कार्यक्रमों की धूम

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत 01-May-2014

श्री श्री 1008 श्री प्रकाश देवी जी महाराज परमाध्यक्षा श्री प्रेम मन्दिर पानीपत एवं श्री श्री 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल) के सानिध्य में श्री परशुराम सेवा दल (रजि.)पानीपत द्वारा श्री भगवान परशुराम मन्दिर सनौली रोड, पानीपत में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष श्री सनातन धर्म संगठन का जोरदार स्वागत ब्राह्मण समाज एवं श्री सनातन धर्म संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया। इसमें विप्रश्रेष्ठ पं. शंकर लाल जी उपमन्यु एवं सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष सूरज पहलवान ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहना एवं सिरौपा देकर सम्मानित किया। संगठन की ओर से दयानन्द अरोड़ा, सतनाम दास मिगलानी, चन्द्रभान वर्मा, डा. सुरेन्द्र टुटेजा, कैलाश लूथरा, देवेन्द्र दत्ता, प्रमोद गुप्ता, वेद कमल, लीला कृष्ण भाटिया, पुरूषोत्तम शर्मा, केवल कृष्ण बांगा, संत लाल चुघ, कृष्ण लाल अग्निहोत्री, हर भगवान नारंग, रमेश सिंगला, युधिष्ठिर लाल शर्मा, डा. महेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा ने माल्यार्पण कर मुख्यअतिथि का स्वागत किया। 

श्री जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन मण्डल, पानीपत की ओर से भगवान श्री परशुराम जी के चरणों में जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति अपने भजनों द्वारा दी गई। श्री सनातन धर्म संगठन की ओर से श्री सुंदरकाण्ड के पावन पाठ का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान परशुराम एक महान ऋ षि ही नहीं एक महान योद्धा भी थे। उनका उल्लेख सभी पौराणिक पुस्तकों में मिलता है। रामायण और महाभारत में भी उन्होंने जहां सहस्रबाहु को पराजित कर अपनी वीरता का परिचय दिया वही ऋ ग्वेद के दशम मण्डल के 110वें सूक्त की रचना करके अपनी विद्वता का परिचय दिया। भगवान परशुराम सदा सत्य के लिए संघर्ष करते रहे। एवं सदा सत्य की राह पर चलते रहे। अपने माता पिता के आदेश की पालना करना ही उनका पहला धर्म रहा। हम सभी उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वन्दन करते हैं। इस अवसर पर प्रेम मन्दिर से पधारे बहन कान्ता जी, बहन प्रभा जी, पं. ईश्वर लाल उपमन्यु, मदन लाल उपमन्यु, वेद प्रकाश गोस्वामी, हर भगवान नारंग, रमेश राजपाल, विनोद लिक्खा, पिंकल शर्मा, रवि शर्मा, तिलक सोनी, गोपी शर्मा, गौरव शर्मा, प्रेम गोस्वामी, सोनू शर्मा, अमित शर्मा, किशन लाल शर्मा, विकास शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे। पाठ की संपन्नता पर भगवान परशुराम जी की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। मंच संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।

वहीं जिले के गांव कुराड़ में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया गया। हवन यज्ञ प.नरेश शास्त्री व प.विनोद शास्त्री ने विधि विधानपूर्वक कराया गया। हवन के बाद भगवान परशुराम जी की आरती की गई व प्रसाद वितरित किया गया। समिति के प्रधान के.डी.शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला व उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प.ताराचंद भारद्वाज, विकास भारद्वाज एडवोकेट, सतीश शर्मा, जोनी, सुशील शर्मा, मुकेश, डा.सुडिया, नन्हा, महिपाल शर्मा व अनिल शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इसके अलावा बापौली स्थित परशुराम धर्मशाला में परशुराम जयंती पर विश्व की शांति के लिए यज्ञ किया गया तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर मुख्यातिथि ब्लाक समिति चेयरमैन अनिल कौशिक ने भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे यज्ञ में आहूति डालते हुए कहा कि परशुराम जयंती पर यज्ञ करके समाज ने मानवता का परिचय दिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा छदिया, पवन शर्मा, रामपाल शर्मा, डा. विजय शर्मा, राजेंद्र व कंवरपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।