5 Dariya News

सफाई कर्मचारियों के हितों पर ध्यान देकर मनोहर सरकार ने दिखा दिया है कि भाजपा ही अनुसूचित जाति की सच्ची हितैषी है : सत्य प्रकाश जरवाता

अनुसूचित जाति के संतो तथा महापुरुषों का आशीर्वाद और पहचान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आधार है : कृष्ण बेदी

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 21-Feb-2024

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के तुरंत पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा एक्शन मोड में आ गया है। अधिवेशन के अगले ही दिन यमुनानगर में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों,‌ जिला अध्यक्षों तथा प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कृष्ण बेदी और प्रदेश अध्यक्ष विधायक सत्य प्रकाश जरवाता ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। 

बैठक में विशेष रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि शामिल हुए। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश की यह टीम भाजपा के आस और विश्वास की टीम है। अनुसूचित जाति के संतो तथा महापुरुषों का आशीर्वाद और पहचान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आधार है। 

मोर्चा का कार्यकर्ता अपनी नई ऊर्जा के साथ मैदान में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाजपा के 370 व एनडीए के 400 पर के संकल्प को याद दिलाते हुए कहा की हरियाणा की 10 संसदीय संसदीय सीटें 400 पर के नारे में अपनी अहम भूमिका निभायेंगी। बेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न सिर्फ अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का ध्यान रखा, अपितु महिलाओं और युवाओं के साथ साथ प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय, वर्दी की चिन्ता के साथ सफाई कर्मचारी आयोग का गठन करके दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति की सच्ची हितैषी है। 

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगरा में होने वाला अनुसूचित जाति महासम्मेलन भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। 2024 का चुनावी वर्ष अनेक वर्षों तक स्मरण किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन के तुरंत बाद प्रदेश बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावाता ने कहा कि आगामी 100 दिनों के लिए मोर्चा का कार्यकर्ता अपनी कमर कस चुका है और मनोहर सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही मोदी की गारंटी से ही संभव है। 

जरावता ने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार भारत की संस्कृति का पुनर्निर्माण करने के लिए आगे बढ़ रही है और सैंकड़ों वर्षों के पश्चात अयोध्या में श्री राम लाल अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान होने पर प्रत्येक सनातनी का सपना साकार करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है और 400 पर का विजयी रथ‌ चल पड़ा है जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्य करता अपनी अहम भूमिका अदा करेगा और आगामी 100 दिनों तक कार्यकर्ता अपना कैलेंडर तैयार करके काम करेगा। 

मोर्चा के कार्यकर्ता अनुसूचित जाति कल्याण की नीतियों को लेकर बस्ती संपर्क कार्यक्रम के दौरान घर-घर तक मोदी तथा मनोहर सरकार की उपलब्धियां को बताएंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता न‌ केवल आरक्षित सीटों पर कार्य करेगा बल्कि लगभग 50 उन सीटों पर विशेष फोकस रखते हुए कार्य करेगा जहां अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं की संख्या अधिक है।

मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 फरवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक 17 आरक्षित विधानसभाओं में अनुसूचित जाति सम्मेलन किए जाएंगे जिसकी शुरुआत इसराना आरक्षित विधानसभा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 फरवरी को कर रहे हैं। 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा केंद्र की योजनाओं के अनुसार बस्ती संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क और अनुसूचित जाति युवा संवाद जैसे कार्यक्रम प्रदेश भर में किए जा रहे हैं। प्रदेश की लगभग 1800 बस्तियां में जाकर अनुसूचित जाति वर्ग से संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय विशाल अनुसूचित जाति महासम्मेलन आगामी 29 फरवरी को आगरा में संपन्न होगा जिसे प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे और इसके लिए हरियाणा प्रदेश की विशेष रूप से ड्यूटी या लगाई गई है इसके संबंध में एक विशेष बैठक 21 फरवरी को होना निश्चित की गई है। 

प्रदेश स्तरीय इस बैठक में पूर्व विधायक सरिता नारायण, सूरजमल किलोई, राम पाल पाली, भारत भूषण टांक, डॉ दिनेश शास्त्री, सुश्री प्रशांता सांवरिया, अजय खुंडिया, यमुनानगर के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, जिला महामंत्री अनिल ढिलोढ़ आदि के अलावा यमुनानगर जिला के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।