5 Dariya News

आप ने नगर निगम के सामने किरण खेर का पुतला फूंका

चंडीगढ़ वासियों के घर-घर जाकर दिखाया जाएगा भाजपा का असली चेहरा: डॉ. आहलूवालिया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Feb-2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के दिन भाजपा द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आज सेक्टर 17 में नगर निगम कार्यालय के सामने  भाजपा के लोकसभा सदस्य किरण खेर का पुतला फूंका और मांग की गई कि मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाले भाजपा के मनोनीत पार्षद और पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह, लोकसभा सदस्य किरण खेर और सभी भाजपा पार्षदों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया, आप नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, मीना शर्मा, आभा बंसल, नरेश गर्ग, सुखराज संधू, गुरमेल सिंह सिद्धू, पीपी घई, पार्षद प्रेम लता, सुमन शर्मा, जसवीर सिंह लाडी, नेहा मुसावत, मनोवर, कुलदीप कुमार और जसविंदर कौर के अलावा बड़ी संख्या में आप वॉलन्टियरों ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि भाजपा द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के 30 जनवरी को चुनाव के दिन अनिल मशीह, किरण खेर और उनके पार्षदों ने जो लोकतंत्र की हत्या की गई है।उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए पिछले 8 दिनों से आम आदमी पार्टी की और से नगर निगम के सामने भूख हड़ताल की गई है। आज प्रशासन की आंखें खोलने के लिए लोकसभा सदस्य किरण खेर का पुतला फूंका गया है ताकि प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी द्वारा आप के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पेन चला कर रद्द की गई 8 वोटों का न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि पूरे देश के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणियों का भी धोखेबाज भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है, जिसके कारण अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के हर वार्ड में जाकर लोगों को बीजेपी का असली चेहरा दिखाएगी। लोगों के घर-घर जाकर धोखाधड़ी करने वाली भाजपा की सच्चाई उन्हें दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की धोखाधड़ी वाली राजनीति से हर वर्ग परेशान है। अब लोग बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए त्यार बैठे  हैं। कैमरे के सामने लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा से छुटकारा पाने के लिए शहरवासी लोकसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।