धूमल मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं : वीरभद्र सिंह
5 दरिया न्यूज
मण्डी 30-Apr-2014
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को प्रदेष के लोगों को भ्रमित करने वाले कोई भी बयान जारी करने से पहले ठण्डे दिमाग से विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि इस समय प्रेम कुमार धूमल भारी मानसिक दबाव में हैं, क्योंकि उनको प्रदेष में भाजपा और हमीरपुर में अपने पुत्र अनुराग की हार साफ दिखाई दे रही है।
मण्डी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याषी प्रतिभा सिंह के पक्ष में आज कुल्लू जिला के निरमण्ड और अपने गृह क्षेत्र रामपुर बुषैहर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल हड़ बडाहट में बयान दे रहें है कि सत्ता में आने पर वे प्रदेष के प्रतिश्ठित चिकित्सा संस्था आईजीएमसी का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करेंगे। उन्होंने कहा कि धूमल मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर धूमल ने प्रदेष में ऐसी बदला-बदली की कोषिष की भी तो उन्हें इसका नतीजा भी भुगतना पड़ेगा और कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देगी।
श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से कोई ऐतराज नहीं है, क्योंकि वाजपेयी वरिश्ठ राजनेता और सम्मानीय व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में कोई भी संस्थान खोले और उनके नाम अपने वरिश्ठ नेताओं पर रखें, लेकिन कांग्रेस द्वारा खोले गए संस्थानों के नाम बदलने के लिए कोई भी छेड़ छाड़ की गई तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेष के लोग जानते हैं कि न केवल आईजीएमसी बल्कि सुपर स्पैषलयटी डा. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज व अस्पताल टांडा और ईसाआई मेडिकल कालेज नेरचैक कांग्रेस सरकारों ने ही खोले हैं। यही नहीं चम्बा, नाहन और हमीरपुर में तीन नये मेडिकल कालेज यूपीए सरकार की देन है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेष सरकार राज्य के एक समान विकास की हिमायती रही है और कभी भी विकास के मामलों में किसी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला का विकास कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आती है तो वह विकास के मामले में क्षेत्र विषेश के साथ भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उनकी किताब में प्रदेष के सभी विधानसभा क्षेत्र एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याषी राजेन्द्र सिंह राणा के पक्ष में प्रचण्ड लहर है और धूमल पुत्र अनुराग को इस क्षेत्र से करारी हार का मूंह देखना पड़ेगा।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि देष में मोदी-मोदी के नाम का जाप किया जा रहा है, मानो जैसे भाजपा में अन्य कोई नेता ही नहीं है। एक राज्य के मुख्यमंत्री का इस तरह से प्रचार किया जा रहा है मानो देष में एक ही व्यक्ति प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार रह गया हो। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का तीन बार मुख्यमंत्री बनना प्रधानमंत्री पद की योग्यता का पैमाना हो सकता है तो वे स्वयं छठी बार हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री बने हैं, परन्तु फिर भी उन्होंने कभी ऐसा दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देष के षीर्श पद पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाना चाहिए जो देष की एकता, अखण्डता और धर्म निरपेक्षता को बनाये रखने के प्रति कटिबद्ध हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार कहे जाने वाले मोदी साम्प्रदायीक हैं, जिससे राश्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को गम्भीर खतरा है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याषियों की राज्य की सभी चारों संसदीय सीटों मण्डी, हमीरपुर, कांगड़ा व षिमला में मजबूत स्थिति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदेष के समग्र विकास के लिए केन्द्र में यूपीए की स्थाई सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को अपना वोट दें।इस अवसर पर आनी के विधायक खूब राम, जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह तथा रामपुर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, षिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह नेगी, एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष उपेन्द्र कांत मिश्रा ने भी लोगों को सम्बोधित किया और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याषी प्रतिभा सिंह के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।