5 Dariya News

नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आप की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही

चंडीगढ़ शहर को भाजपा ने पूरे देश में बदनाम करवाया: डॉ. आहलूवालिया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Feb-2024

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा द्वारा दिनदहाड़े की गई लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की भूख हड़ताल आज छठे दिन सेक्टर 17, नगर निगम कार्यालय के सामने जारी रही। आज पार्षद सुमन शर्मा, भोली, सीमा, रवि पासवान और कमलजीत कौर भूख हड़ताल पर बैठे। 

उनके साथ पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया , आप नेता मीना शर्मा, आभा बंसल, सुखराज संधू, पार्षद कुलदीप कुमार, दमनप्रीत सिंह, प्रेम लता, गुरचरणजीत सिंह काला, पूनम शर्मा, जसविंदर कौर, नेहा मुसावत, रामचन्द्र यादव और बड़ी संख्या में आप वॉलन्टियर भी भूख हड़ताल में शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने कहा कि 30 जनवरी को नगर निगम चुनाव के दिन लोकतंत्र की हत्या करने के लिए चंडीगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भाजपा के मनोनीत पार्षद एवं पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के विरुद्ध की गई कठोर टिप्पणियों से स्पष्ट है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय से हमें जल्द ही न्याय मिलेगा और जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।

इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभी तक अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पता चलता है कि वे भी भाजपा के साथ मिले हुए हैं। क्योंकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को सुनवाई के दौरान अनिल मसीह के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने कैमरे के सामने कुलदीप कुमार के 8 वोटों पर  पेन चलाकर लोकतंत्र की हत्या की है, तो इस लिए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि जो चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है, इससे सिर्फ बीजेपी की ही बदनामी नहीं हुई है। ऐसा करके भाजपा ने चंडीगढ़ शहर को पूरे देश में बदनाम किया है, इसके लिए चंडीगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। इसकी सजा शहरवासी भाजपा को दिला कर रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश में गलत तरीके से वोट पाने की राजनीति कर रही है। अगर चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर में बीजेपी अपना मेयर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के 20 वोटों में से 8 वोट रद्द करा सकती है, तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूरे देश के 90 करोड़ वोटों में कितना बड़ा हेरफेर कर सकती है, इसका उदाहरण चंडीगढ़ से लिया जा सकता है।