सतिंदर सरताज और नीरू बाजवा की फिल्म 'शायर' का पोस्टर रिलीज हो गया है।
नीरू बाजवा , सतिंदर सरताज के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए
5 Dariya News
09-Feb-2024
आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर में नीरू बाजवा और सतिंदर सरताज नजर आ रहे हैं. नीरू ने हाथ में कॉपी या किताब पकड़ रखी है और सरताज प्यार भरी नजरों से नीरू को देख रहा है.
सतिंदर सरताज व नीरू बाजवा की जोड़ी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
एक्ट्रेस की फिल्म 'शायर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पॉलीवुड क्वीन नीरू सतिंदर सरताज के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। अब वैलेंटाइन वीक के मौके पर फिल्म का बेहद प्यारा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.