5 Dariya News

सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह से की अहम मुलाकात

2024 चुनाव में युवा सशक्तिकरण और पंजाब की प्रगति के लिए विकास योजनाओं पर चर्चा हुई

5 Dariya News

नई दिल्ली 07-Feb-2024

बीजेपी के युवा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज (भारत सरकार) से नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात की। गिरिराज सिंह भाजपा के सीनियर नेता हैं, वह बेगूसराय से लोक सभा सांसद हैं। उन्होंने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। इससे पहले वह बिहार से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

सुखविंदर सिंह बिंद्रा, पूर्व चेयरमैन युवा सेवाए एवं खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने 2024 चुनाव में युवा सशक्तिकरण और पंजाब की प्रगति के लिए विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा आलाकमान पूरे देश में दिन-ब-दिन सफलतापूर्वक पार्टी का विस्तार कर रही है। 

उन्होंने युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए कई नई परियोजनाओं को लाने, हर गाँव मे पंचायत को अधिक अधिकार देने व आम लोगो की समस्याओं को पंचायत में सुलझाने के प्रयास की अहम बातें साझा कीं। उन्होंने लुधियाना शहर व दिहती के लाखों लोगों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में युवाओं को आगे लाने की मांग की।

बिंद्रा ने कहा कि 2024 में जब पंजाब में भाजपा आएगी तो लुधियाना शहर के निवासियों को अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, सड़कें, स्कूल और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। युवाओं की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी सभी लोकसभा सीटो पर जीत हासिल करेगी।