5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के सामने भूख हड़ताल शुरू की

अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों पर कार्रवाई की जा रही है मांग, पुलिस ने आप नेताओं और वॉलन्टियरों को 39 पुलिस स्टेशनों में किया बंद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-Feb-2024

जनवरी को चंडीगढ़ निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल की शुरू की गई। इस अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया, आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, चंद्रमुखी शर्मा, आभा बंसल, मीना शर्मा और सभी पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में वॉलन्टियर प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ.  एसएस आहलूवालिया ने कहा कि आज उन्हें नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्योंकि 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने मनोनीत पार्षद अनिल मशीह (पीठासीन अधिकारी) व अपने अन्य पार्षदों के द्वारा 8 वोट रद्द करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है, जिसकी शिकायत आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने पिछले दिनों सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन और चंडीगढ़ एसएसपी को दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

उन्होंने आगे कहा कि यह बात सामने आई है कि 30 जनवरी को चुनाव के दिन बीजेपी पार्षद और मनोनीत पार्षद सदन में चल रहे कैमरों को जबरन हटा रहे थे। क्योंकि भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि चाहे कुछ भी करना पड़े हम अपना मेयर बनाएंगे, जिसे उन्होंने अनिल मसीह के माध्यम से 8 वोट खारिज करवाकर पूरा करने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों और मनोनीत पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि जिस मेयर को भाजपा ने गलत तरीके से नगर निगम में थोपा, उसे चंडीगढ़ की जनता मेयर नहीं मानती।उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम के सामने अनशन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा जबरन हटाने की कोशिश की। हमारे नेताओं और वॉलन्टियरों को पुलिस ने धक्का-मुक्की करके 39 थाने में बंद कर दिया, देर शाम उन्हें थाने से रिहा किया  गया। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगी। हर दिन एक पार्षद समेत 4 वॉलन्टियर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले, वे चंडीगढ़ की जनता को न्याय दिलाकर रहेंगे।