5 Dariya News

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 के लिए लोगो और मैस्काट लॉन्च किया गया

5 Dariya News

नई दिल्ली/जम्मू/लद्दाख 30-Jan-2024

जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और लद्दाख के माननीय उपराज्यपाल ब्रिगेडियर. (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 के लिए लोगो और मैस्काट लॉन्च किया।इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार को बधाई दी और खिलाड़ियों, अधिकारियों और आयोजन समितियों के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल लुभावने बर्फीले पहाड़ों पर खेल उत्कृष्टता, साहस और चरित्र का सम्मान करते हैं और यह जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक महान खेल तमाशा है।उन्होंने यह भी कहा कि शीतकालीन खेलों का मैस्काट, स्नो लेपर्ड, हिमालय की प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है और वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर शीतकालीन खेलों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है। खेल जगत, आयोजक और प्रशंसक देश भर के एथलीटों की मेजबानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।गौरतलब है कि शीतकालीन खेलों के चैथे संस्करण में स्नो स्केटिंग, आइस हॉकी और कर्लिंग को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अन्य खेल प्रतियोगिताएं विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट, गुलमर्ग में आयोजित की जाएंगी।

समारोह में सचिव खेल भारत सरकार सुश्री सुजाता चतुर्वेदी,  उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, आयुक्त/सचिव पर्यटन सुश्री यशा मुदगुल, सचिव युवा सेवा एवं खेल जम्मू-कश्मीर सरमद हफीज, शुभारंभ आयोजन समिति के अधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।