5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में झांकियों का छाजली में शानदार स्वागत

लोगों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद किया

5 Dariya News

छाजली/ दिड़बा 28-Jan-2024

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति से अवगत कराने के लिए तैयार की गई तीन झांकियों का आज छाजली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में उप मंडल मजिस्ट्रेट सुनाम प्रमोद सिंगला, कैबिनेट मंत्री के ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही, नायब तहसीलदार अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में हस्तियों और कार्यकर्ताओं ने आज छाजली में इन बड़े आकार की झाकियों का स्वागत किया और  इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। 

इस मौके पर उपमंडल मजिस्ट्रेट प्रमोद सिंगला ने कहा कि इन झांकियों के प्रति बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह था और लोगों ने इन पलों को अपनी शाश्वत स्मृति का हिस्सा बनाने के लिए तस्वीरें और वीडियो बनाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के ओ.एस.डी. एडवोकेट तपिंदर सिंह सोही ने कहा कि यह एक स्वर्णिम क्षण है जब दिड़बा क्षेत्र के सैकड़ों निवासी इन सुंदर झांकियों के माध्यम से पंजाब की आजादी के इतिहास, महिला शक्ति और पंजाब की महान संस्कृति के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल सभी को पसंद आई है और दिड़बा वासी इसके लिए सरकार के आभारी रहेंगे।