5 Dariya News

पद्मश्री पद्मा सचदेव राजकीय महिला कालेज कीं प्रिंसिपल उपराज्यपाल से मिलीं

5 Dariya News

जम्मू 27-Jan-2024

प्रोफेसर मीनू महाजन पिंरसिपल पद्म श्री पद्म सचदेव गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन गांधी नगर जम्मू ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद मान्यता में प्रतिष्ठित ए$$ ग्रेड प्राप्त करने हेतु कॉलेज के प्रशासन, संकाय और छात्रों को बधाई दी। पद्मश्री पद्मा सचदेव गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन गांधी नगर अपने मान्यता के तीसरे चक्र में 4 पॉइंट स्केल पर सीजीपीए 3.64 के साथ अब देश में 5वें स्थान पर है।