5 Dariya News

चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने 61 लाख से बनने वाली लिंक रोड का रखा नींव पत्थर

आर.डी.एफ. मिलने पर गांवों की सड़कों का कराएंगे निर्माणः स. हरचंद सिंह बरसट

5 Dariya News

बंगा-फगवाड़ा 25-Jan-2024

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में पंजाब की मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। इसी श्रृंखला के तहत आज राष्ट्रीय राजमार्ग बंगा-फगवाड़ा रोड से गांव कलेरां लिंक रोड का नींव पत्थर रखने के लिये विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कलेरां लिंक रोड का नींव पत्थर रखा।

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह सब पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व और लोगों के सहयोग से ही विकास संभव हो रहा है। इस सड़क के निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में आसानी होगी, वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी सुविधा होगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में बारिश और बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान हुआ है और केंद्र सरकार की ओर से आर.डी.एफ. पर रोक लगाने से पंजाब के गांव का विकास रुक गया है, अगर आर.डी.एफ. जारी हो जाता है तो पंजाब के गांवों की लगभग 8880 कि.मी. सड़कें बनाई जा सकती हैं, लेकिन इन सबके बावजूद भी मंडी बोर्ड द्वारा विकास कार्य किये जा रहे हैं। स. हरचंद सिंह बरसट ने लोगों से वादा किया कि जैसे ही हमें केंद्र सरकार की तरफ से आर.डी.एफ. आएगा, सभी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

चेयरमैन ने कहा कि मंडी बोर्ड को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जहां मंडियों में एटीएम और यूनीपोल लगाने के काम पर जोर दिया जा रहा है, वहीं मार्केट कमेटी बंगा द्वारा ऑफ सीजन में कार्निवल का आयोजन कर मंडी का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य मार्केट कमेटियों को भी ऐसे प्रयास करने की जरूरत है, ताकि मंडी बोर्ड आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को कर्ज में डूबो दिया है और हाल ही में पिछली सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का 1386 करोड़ रुपये मंडी बोर्ड ने चुकाया है।इस मौके पर पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह सरहाल ने कलेरां लिंक रोड का नींव पत्थर रखने पर स. हरचंद सिंह बरसट का धन्यवाद किया। अंत में मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बीबा हरजोत कौर लोहटिया, पंजाब मंडी बोर्ड के इंजीनियर-इन-चीफ स. गुरदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा, जिला मंडी अफसर श्री रूपिंदर मिन्हास, सचिव वरिंदर कुमार, कार्यकारी इंजीनियर दिलप्रीत सिंह, एसडीओ संदीप जस्सी, जेई चरणजीत सिंह, प्रो. हरबंस सिंह बोलीना डायरेक्टर एजुकेशन गुरु नानक मिशन पब्लिक सी.सै. स्कूल, कुलविंदर सिंह ढाहां, जगजीत सिंह सोढ़ी, गुरदीप सिंह ढाहां, दर्शन सिंह माहल, सतनाम सिंह लादियां प्रिंसिपल वनिता मौजूद रहीं।