स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने एसएमएचएस और संबद्ध अस्पताल, श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया, मरीजों, पैरा-मेडिकल स्टाफ के साथ बातचीत की
जीएमसी, श्रीनगर के संकाय के साथ मुख्य मुद्दों पर चर्चा की, सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने पर जोर दिया
5 Dariya News
श्रीनगर 16-Jan-2024
कश्मीर घाटी के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक, एसएमएचएस अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने हेतु, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने आज यहां का औचक दौरा किया और विभिन्न वार्डों, कैजुअल्टी ब्लॉक, बायो-केमिस्ट्री लैब, थिएटर आदि का निरीक्षण किया।
इस अवसरी पर डॉ. आबिद रशीद पिंरसिपल/डीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, प्रोफेसर डॉ. मसूद तनवीर एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स श्रीनगर के प्रशासक, मोहम्मद अशरफ हकाक चिकित्सा अधीक्षक एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर, डॉ. मुजफ्फर जरगर सीएमओ/आरएमओ और संबंधित संकाय उपस्थित थे।
सचिव ने रोगी की देखभाल और उनकी आमद, प्रबंधन, रोगियों को दिए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य हस्तक्षेप, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित पहलुओं के संबंध में मूल्यांकन किया। उन्हें संबंधित चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सूचित किया गया कि कैजुअल्टी में औसतन 24 घंटों में लगभग 2500 रोगियों की देखभाल की जाती है और आवश्यकता के अनुसार बुनियादी प्रयोगशाला परीक्षण और अन्य नैदानिक सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
डॉ. आबिद रशीद ने चैबीसों घंटे प्रयोगशाला परीक्षणों और नैदानिक सुविधाओं के प्रावधानों पर जोर दिया। उन्होंने वार्डों और उसके आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने बायो-केमिस्ट्री लैब, सर्जिकल कैजुअल्टी, मेडिकल और इमरजेंसी वार्ड, न्यूरोर्ढरी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे प्रत्यक्ष तौर पर फीडबैक लिया।
सचिव ने रेडियोलॉजी विभाग, जीएमसी, श्रीनगर का दौरा किया जहां उन्होंने संबंधित संकाय के साथ बातचीत की। सचिव को विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि विभाग में सीटी स्कैन, यूएसजी, एक्स-रे, कलर डॉपलर आदि किए जा रहे हैं और एक दिन में औसतन 700 परीक्षण किए जा रहे हैं।
डॉ. आबिद रशीद ने डॉक्टर कक्ष, रेजिडेंट रूम, सेनेटरी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया और प्रतिष्ठान में रखरखाव और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से बातचीत की और इन वार्डों में भर्ती विभिन्न मरीजों के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिक्स से मरीजों की देखभाल के प्रति अत्यंत समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।बाद में, सचिव ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का दौरा किया जहां उन्होंने संकाय सदस्यों और अन्य अधिकारियों के साथ एक व्यापक बैठक की। बैठक में पिं्रसिपल/डीन, प्रशासक, एसोसिएटेड हॉस्पिटल, श्रीनगर और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया।
डॉ. आबिद रशीद ने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोगी अनुकूल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ में से एक बनाने के लिए संबंधित पक्षों से अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने एसएमएचएस के थिएटर ब्लॉक, अस्पताल, श्रीनगर, न्यू गल्र्स हॉस्टल, मल्टी फैसिलिटी सेंटर सहित विभिन्न चल रही परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के लिए कहा। निष्पादन एजेंसियों और अस्पताल प्रशासन के बीच घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया।
अपने दौरे के दौरान सचिव ने कॉलेज परिसर में स्थित गल्र्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। छात्रों से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया मांगी। डॉ. आबिद ने प्रशासन को मेडिकल कॉलेज में यूजी और पीजी छात्रों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।