5 Dariya News

महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडिट एन.डी.ए. समेत अन्य सर्विसिज ट्रेनिंग अकैडमियों में हुए शामिल

इंस्टीट्यूट के 147 कैडिट रक्षा सेवाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर हो चुके हैं शामिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-Jan-2024

महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के आठ कैडिट पिछले दो हफ़्तों के दौरान नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.), टैक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.) के अंतर्गत कैडिट ट्रेनिंग विंग्स (सी.टी.डब्ल्यू.) और एयर फोर्स अकैडमी (ए.एफ.ए.) में शामिल हुए हैं। इन आठ कैडिटों के शामिल होने से इस इंस्टीट्यूट के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 226 कैडिट अलग- अलग सर्विस ट्रेनिंग अकैडमियों में शामिल हो चुके हैं।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस संस्था के 147 पूर्व कैडिट रक्षा सेवाओं में अफ़सर के तौर पर भर्ती हुए हैं। 54.89 प्रतिशत की चयन दर के साथ, एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. देश की सबसे सफल संस्था के तौर पर उभरी है।  

उन्होंने बताया कि नेशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) में चुने जाने वाले पाँच कैडिटों में तेजिन्दरपाल सिंह, अश्मित, लक्ष्य कुमार शर्मा, विश्वास मित्तल और मोक्ष सैनी शामिल हैं। दो कैडिटों-सक्षम मलिक और मेहताब सिंह सिद्धू ने टैक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.) के अंतर्गत कैडिट ट्रेनिंग विंग्स में सीटें हासिल की हैं, जब कि गुरशेर सिंह चीमा एयर फोर्स अकैडमी (ए.एफ.ए.) में शामिल हुए।  

अलग-अलग अकैडमियों में शामिल होने पर बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने इन सभी कैडिटों को उनके प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने की इच्छा रखने वाले नौजवानों को नये अवसर दे रही है।  

महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम (सेवानिवृत्त) ने कैडिटों को अपने फर्ज पर खरा उतरने, पंजाब के योग्य सपूत और राष्ट्र के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस इंस्टीट्यूट के नये कोर्स ( 14वें कोर्स) के लिए दाखि़ला परीक्षा 14 जनवरी, 2024 को होनी है, जिसके लिए 4100 से अधिक उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।