5 Dariya News

छोटे साहिबजादों की शाहदत को नमन करने के लिए शहर में अलग-अलग जगह पर धार्मिक कार्यक्रम का अयोजन

फेज-11 के गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया, पूरे शहर में लोगों ने लगाए लंगर

5 Dariya News

मोहाली 26-Dec-2023

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह तथा माता गुजरी की शहादत को नमन करने के लिए मंगलवार को शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। वहीं शहर में अनेकों स्थानों पर लंगर लगा कर लोगों ने सेवा निभाई। इस दौरान फेज-11 के गुरुद्वारा साहिब में बीजेपी मोहाली की टीम द्वारा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। वशिष्ट ने बताया कि श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग के बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद रागी-ढाढी जत्थों द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादो की महान शहादत के बारे में संगतों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार से दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा अपनी कौम और धर्म की रक्षा के लिए अपने चार बेटे तथा माँ का बलिदान दे दिया। 

अंत में गुरुद्वारा साहिब में संगतों के अटूट लंगर बरताया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, मंगल 4 अध्यक्ष संजीव जोशी, जगदीप ओजला, उमाकांत तिवारी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीर बाल दिवस पर जगह-जगह लगाए गए लंगर

वीर बाल दिवस पर बीजेपी के सभी मंडलों में छोटे साहिबजादों तथा माता गुजरी की शहादत को नमन करते हुए लंगरों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल 1 में अनिल कुमार गुड्‌डू, मंडल 2 में रमन सैली, मंडल 3 में जसमिंदर सिंह तथा मंडल 5 में राखी पाठक की अगुवाई में लंगर लगाए गए। वशिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस दिन को वीरपाल दिवस के रूम में मनाने का ऐलान किया गया था। 

इसको लेकर देश-विदेश में लाखों स्थानों में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। लोगों को हिंद के लिए अपने परिवार को कुर्बान करने वाले दशम पिता तथा छोटे साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।