आजाद प्रत्याशी के.पी.एस मुंडियां का बिट्टू को समर्थन
अकाली नेता गुरदेव सिंह बेदी कांग्रेस में शामिल
5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)
लुधियाना 28-Apr-2014
लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को उस वक्त और मजबूती मिली, जब आजाद प्रत्याशी के.पी.एस मुंडियां ने बिट्टू को समर्थन करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू ही लुधियाना को सही प्रतिनिधित्व दे सकते हैं, जो एक ईमानदार व मेहनती परिवार से संबंध रखते हैं।इसके अलावा, वरिष्ठ अकाली नेता गुरदेव सिंह बेदी अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। बिट्टू ने बेदी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस में पूरा सम्मान मिलेगा।बेदी ने कहा कि अकाली दल में आत्म सम्मान रखने वाला कोई भी वर्कर काम नहीं कर सकता। जहां मेहनती कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं रही है। इसके अलावा, नशाखोरी जैसे मामलों में पार्टी के नेताओं की शमूलियत सामने आने के बाद उनका अकाली दल में दम घुटने लगा था और आज वह राहत महसूस कर रहे हैं।