5 Dariya News

गुरदेव सिंह संधू ने पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के वाइस चेयरमैन का पद संभाला वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मौजूदगी में संभाला पद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 14-Dec-2023

वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की हाजिऱी में आज यहाँ फॉरैस्ट काम्पलैक्स, सैक्टर-68 में गुरदेव सिंह संधू ने पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नये वाइस चेयरमैन का प्रभार संभाल लिया, जिससे वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मज़बूती मिलेगी।  

इस मौके पर मंत्री ने भरोसा जताया कि नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन निगम को सफलता की नयी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे और निगम के लिए ऐसी विकास केंद्रित योजनाएँ बनाएंगे, जिससे राज्य में वन का क्षेत्रफल बढ़ेगा और नवीन प्रयास किए जा सकेंगे।वाइस चेयरमैन ने इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वन मंत्री के नेतृत्व अधीन शुरू की गई विभाग की अलग-अलग पहलों सम्बन्धी जागरूकता फैलाना, उनकी पहल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बस्र्ट, चीफ़ वाइल्ड लाईफ़ वार्डन धर्मेंद्र शर्मा, पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के सी.जी.एम. संजय बांसल भी उपस्थित थे।