5 Dariya News

सड़के बनवाने के कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा : विधायक डॉ अजय गुप्ता

5 Dariya News

अमृतसर 12-Dec-2023

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज फताहपुर क्षेत्र में राधा स्वामी डेरे के पास सड़क बनवाने के कार्य को पूरा करवाया । विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान  इस क्षेत्र के लोगों को सभी सुविधाएं देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं थी। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया ।

उन्होंने कहा कि अब  इस सड़क को पूरी तरह से बनवा दिया गया है। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र में आने वाले दिनों में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइटे भी लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त सड़के बनवाने के कार्यों में तेजी लाई हुई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद सर्दी बढ़ जाने से सड़के बनाने वाले प्लांट बंद हो जाएंगे, जिस कारण सड़कों को तेजी से बनवाया जा रहा है।

विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता ने मौके पर क्षेत्र वासियों की नगर निगम से संबंधित समस्याएं भी सुनी। उन्होंने मौके पर ही निगम अधिकारियों को पहल के आधार पर इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इलाके में जाकर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकहित में कार्य करने में विश्वास रखते हैं, उसी तर्ज पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोकहित के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजू  खूह वाला,लक्खा,रोशन सिंह,संदीप सिंह,प्रिंस, गुरजीत, सुदेश, नगर निगम  के एसडीओ अशोक कुमार, जे ई भूपेंद्र सिंह और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।