5 Dariya News

देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही सरकार: मनीष तिवारी

5 Dariya News

रोपड़/मोरिंडा 10-Dec-2023

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्र सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए, संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सांसद तिवारी श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों  मान खेड़ी और अरनौली में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बी.आर अंबेडकर ने भारत को एक महान संविधान दिया है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त करता है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की नीतियों से दुखी हो चुके हैं और जल्द ही इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर देश को तरक्की के मार्ग पर चलने का काम किया है।

इस दौरान जिला कांग्रेस प्रधान जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया, जो हलके के हर गांव में जाने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों की समस्या को भी जानकार उनका हल निकाल रहे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों चैड़ियां, ककराली और मान खेड़ी में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए कुल 8 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी।

जहां अन्य के अलावा, पंजाब कांग्रेस सचिव मनजोत सिंह, दर्शन सिंह संधू ब्लॉक प्रधान मोरिंडा, जिला परिषद मेंबर हरसोहन सिंह भंगू, सरपंच बलविंदर सिंह, सरपंच बलबीर सिंह, मिंटा तूर, मनिंदर मनी भी मौजूद रहे।