5 Dariya News

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित खेल पार्क का किया उद्घाटन

22 लाख की लागत से फुटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम बनके हुआ तैयार

5 Dariya News

दसूहा/होशियारपुर 27-Nov-2023

दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय खेल पार्क का विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक घुम्मण ने कहा कि यह आलीशान खेल का मैदान करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें वॉलीबॉल खेल का मैदान, फुटबॉल मैदान, घूमने के लिए पार्क ट्रैक, बच्चों के लिए झूले और युवाओं के लिए ओपन जिम है। 

उन्होंने कहा कि दसूहा विधान सभा क्षेत्र में यह तीसरा ऐसा खेल पार्क है और आने वाले दिनों में और भी पार्क तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही लोगों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खेल के मैदानों में खेलने से युवा स्वस्थ और मजबूत रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे। इसी तरह बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी ये मैदान वरदान साबित होंगे।इस मौके पर इलाका निवासीयों ने आम आदमी पार्टी सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि पहली बार कोई सरकार गलियों-नालियों से हटकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्क से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। 

इस अवसर पर बी. डी. पी. ओ धनवंत सिंह रंधावा. सरपंच जगीर सिंह, गुरुमीत सिंह लक्की, रसपिंदर सिंह काहलों, एस. एच. ओ हरप्रेम सिंह, कमल मालवा ब्लॉक अध्यक्ष, नरेश कुमार नेशी, बलवीर सिंह लड्डू, लंबदार कुलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, परलोक सिंह टेरकियाना, के. पी संधू, संतोख तोखी, दलजीत सिंह, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, जुझार सिंह, सुरम सिंह, सचिव जरनैल सिंह, संदीप सिंह ढिल्लों, संतोख सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह गोगी, लाडी विर्क, रोहित बाजाचक, बाजवा ऊची बस्सी, गगन चीमा, प्रैटी नारायणगढ़ व अन्य उपस्थित थे।