5 Dariya News

पंजाब में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन में एन.आर.आई भाईयों का विशेष योगदान : कुलदीप सिंह धालीवाल

खेल का बजट बढऩे से जमीनी स्तर की मुश्किले होंगी दूर: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

5 Dariya News

गढ़शंकर 06-Nov-2023

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में एन.आर.आई भाईयों का अहम योगदान है क्योंकि वे अपने पंजाब हमेशा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। वे आज जिले के गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में एन.आर.आई भाईयों के सहयोग से करवाए गए फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी की मौजूदगी में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस तरफ ज्यादा जोर दे रही है कि अधिक से अधिक नौजवान खेल के मैदान में लाए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल को उत्साहित करने के लिए जमीनी स्तर समय-समय पर एन.आर.आईज की ओर से टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार भी ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के माध्यम से नौजवानों में नई ऊर्जा भर रही है।

 उन्होंने कहा कि खेल जहां शारीरिक तौर पर मजबूत करती है, वहीं नशे जैसी नामुराज बीमारी से भी बचाती हैं।कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस दौरान खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देेते हुए कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और खेल के क्षेत्र में हर संभव सुविधाएं खिलाडिय़ों को प्रदान कर रही है।

उन्होंने इस फुटबाल टूर्नामेंट में सहयोग देने के लिए एन.आर.आईज की प्रशंसा की और विश्वास दिलाया कि पंजाब को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि इस गांव के एन.आर.आईज ने जमीन दान कर यहां स्टेडियम बनाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब ने भी खेल को प्रोत्साहित करते हुए इसके बजट को 50 करोड़ से 250 करोड़ रुपए कर दिया है, जिससे जमीनी स्तर पर कोच, अकादमी जैसी कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।