5 Dariya News

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में डॉ. अर्चना झा चैधरी की प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रदर्शनी ‘संगम‘ का उद्घाटन किया

5 Dariya News

श्रीनगर 20-Oct-2023

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में डॉ. अर्चना झा चैधरी की प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रदर्शनी ‘संगम‘ का उद्घाटन किया।उपराज्यपाल ने डॉ. अर्चना झा चैधरी को उनके अविश्वसनीय कला कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, यह प्रदर्शनी बसोहली लघु और मधुबनी पेंटिंग का संगम है, जो कैनवास पर भारतीय कला की गहराई, समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करती है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आर.के. गोयल, विशेष महानिदेशक अपराध ए.के. चैधरी, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।