चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर की छत के लेंटर की पूजा अर्चना कर कार्य किया आरम्भ
5 Dariya News
खरड़ 16-Oct-2023
आर्य कॉलेज रोड पर स्थित भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसके चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और खरड़ के ही समाजसेवी ललित बंसल द्वारा सयुंक्त रूप से पूजा अर्चना के उपरांत लेंटर डालने की शुरुआत की गई।
श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी का मंदिर के निर्माण का कार्य पिछले 2 महीनों से चल रहा है। मंदिर की छत का लेंटर विधि विधान से पूजा पाठ करने के उपरांत डाला गया।
इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस शुभ अवसर पर हमेंद्र कौशिक, विजय शर्मा, करण शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा रमेश चंद सुनील कुमार शर्मा राजेश कुमार रविंदर शर्मा प्रदीप बक्शी सोमनाथ शर्मा तनु सुरेंद्र राणा कुणाल शर्मा बीता मुकेश्वर श्यामलाल शास्त्री दामोदरदास शर्मा, एडवोकेट विकास श्री अमरेश कुमार, मनमोहन सिंह, रणबीर पराशर, विशाल नागपाल, बलजीत सिंह, राजेश कौशिक आदि उपस्थित थे।