5 Dariya News

स्वतंत्रता सेनानी जोध सिंह के बेटे कृष्णजीत व त्रिलोचन सिंह ने वीरेश शांडिल्य को श्री दरबार साहिब का स्वरूप देकर किया सम्मानित

वीरेश शांडिल्य ने कहा की गुरु तेग बहादुर की ब्राह्मणों के तिलक व जेनेऊ की रक्षा के लिए शीश की कुर्बानी का एहसान ब्राह्मण समाज कभी उतार नही सकता, हिन्दू सिख एक सिक्के के दो पहलू

5 Dariya News

अम्बाला 14-Oct-2023

स्वंतत्रता सेनानी एवं जलियांवाला बाग नरसंहार के गवाह रहे अंबाला शहर निवासी बाबा जोध सिंह के बेटे चंडीगढ़ से पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर कृष्ण जीत सिंह व बडे बेटे त्रिलोचन सिंह ने विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एव एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए व सनातन धर्म की मजबूती के लिए छेड़ी मुहिम की प्रशंसा की और बाबा जोध सिंह के बेटे कृष्णजीत सिंह ने कहा कि वीरेश शांडिल्य जो राष्ट्र विरोधी ताकतो के खिलाफ लड़ रहे हैं वह एक बहुत हौंसले की बात है और राष्ट्र से बड़ा कुछ नही होता। 

इस मौके रिटायर्ड चीफ इंजीनियर कृष्णजीत सिंह व उनके बड़े भाई व समाज सेवी त्रिलोचन सिंह ने वीरेश शांडिल्य को पवित्र गोल्ड प्लेटेड श्री दरबार साहिब का भव्य स्वरुप भेंट किया । वही शांडिल्य ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जलियांवाला बाग के गवाह व स्वतंत्रता सेनानी जो अबाला शहर के हैं उनकी प्रतिमा लगाकर चौक बनाने की राज्य के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री अनिल विज से मांग की है। 

उन्होंने कहा की यदि सरकार खुद जोध सिंह की प्रतिमा नही बना सकती विश्व हिन्दू तख्त को 50 गज जगह अम्बाला शहर के जगाधरी गेट जहां नजदीक ही स्वतंत्रता सेनानी बाबा जोध सिंह का निवास है वहाँ दे तो उनका संगठन तख्त के खर्च पर उनकी प्रतिमा बनवाकर चौक बनाने के लिए तैयार हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज उन्हें व उनकी राष्ट्र की रक्षा को मजबूत बनाने की मुहिम को बल मिला जब बाबा जोध सिंह परिवार ने उन्हें निवास पर आकर आशीर्वाद दिया व सम्मान देते हुए उन्हें पवित्र दरबार साहिब का स्वरूप दिया। 

शांडिल्य ने पत्रकारों को कहा कि वो हाल ही में दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंह के जन्म स्थान पटना साहिब में शीश नवाने गए और उन्होंने हमेशा हिन्दू सिख भाईचारे को मजबूत किया । विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह ब्राह्मण हैं और ब्राह्मण समाज को दिशा व दशा देता है शास्त्रों के साथ साथ शस्त्रों का भी ज्ञान देता है। और सिखों के नौंवें गुरु तेग बहादुर जी ने ब्राह्मणों के तिलक व जेनऊ की रक्षा कर अपना शीश दिया यही नही सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने हिंदुओ की रक्षा के लिए अपना पूरा सर्वंश कुर्बान किया जो हिन्दू समाज कभी गुरु तेग बहादुर व गुरुगोबिंद सिंह की शहादत का एहसान रहती दुनिया तक नही चुका सकता। शांडिल्य ने हिन्दू सिख भाई चारे को एक सिक्के के दो पहलू बताया।और कहा कि वो हमेशा गुरुओं की सोच पर पहरा देते रहेंगे और जो ताकतें पंजाब में खालिस्तान बनाने की बात करते हैं उनके खिलाफ मुहिम जारी रखेंगे।क्योंकि ऐसी ताकतें हिन्दू सिख भाई चारे को खंडित कर रहे हैं। 

उन्होंने कृष्णजीत सिंह व त्रिलोचन सिंह से पंजाब के सीएम भगवंत मान की चर्चा की ओर कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में खलिस्तानी मुहिम के नाम पर पंजाब व देश का माहौल खराब करने वाले को पंजाब में खून की एक बूंद भी गिरने नही दी और पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया इसके लिए अमित शाह भी भगवंत मान के साथ रहे और अमित शाह ने गृह मंत्री होने के नाते भगवंत मान सरकार की पूरी मदद की जिससे यह संदेश गया कि पंजाब व केंद्र सरकार के लिए देश की एकता और अखंडता पहले थी ।