5 Dariya News

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

5 Dariya News

मोहाली 28-Sep-2023

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर शहर में कई जगह पर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी प्रकार से जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा मोहाली की टीम की तरफ से शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। 

इस दौरान वशिष्ट ने कहा कि हम सभी को शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। हमेशा अपने अधिकारो की लड़ाई लड़नी चाहिए और किसी से भी अन्याय नहीं सहना चाहिए। 

इस दौरान जिला भाजपा के महासचिव जगदीप औजला, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, संजीव जोशी, जसमिंदर सिंह, राखी पाठक के अलावा कर्मवीर सिंह तथा रोहित शर्मा मौजूद थे।