5 Dariya News

शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य

तरावड़ी में नरेश शर्मा के निवास पर शांडिल्य का जोरदार स्वागत, करनाल में जल्द होगा विश्व हिन्दू तख्त की कार्यकारिणी का विस्तार

5 Dariya News

तरावड़ी 27-Sep-2023

विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश मे अतंकवाद के खिलाफ आमने सामने होकर लड़ने वाले वीरेश शांडिल्य ने कहा की जम्मू कश्मीर या देश के किसी भी कोने में आतंकवाद के खिलाफ शहीद होने वाले भारतीय सेना के जवान या पेरामिल्ट्री फोर्स या पॉलिसी के जवान हों तो उन शहीदों के परिवारों को देश की 140 करोड़ जनता को 1- 1 रुपये की आर्थिक राशि देंने की मुहिम चलानी चाहिए इससे देश की हर माँ अपने बच्चे को भारत माता की रक्षा के लिए इसलिए सेना में भेजेगी की पूरा देश शहीद के परिवार के साथ खड़ा होगा। 

उपरोक्त शब्द पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीरेश शांडिल्य ने तरावड़ी में समस्त ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेश शर्मा के निवास पर कहे।इस मौके पर नरेश शर्मा, बालकिशन त्रिपाठी, राहुल शर्मा,यश शर्मा सहित नरेश शर्मा समर्थको व परिवार ने भी वीरेश शांडिल्य का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य के साथ हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन व आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रंजन भी मौजूद थे।

शांडिल्य ने कहा कि अनंतनाग आतंकी घटना के बाद जिसमे पानीपत का मेजर आशीष व मोहाली पंजाब का कर्नल मनप्रीत, कश्मीर का एक डीएसपी व पटियाला जिला का जवान प्रदीप शहीद हो गया इसलिए अब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान से तमाम रिश्ते खत्म कर अब पाकिस्तान पर हमला बोल देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान कभी भारत का दोस्त नही हो सकता इसलिए मोदी कारगिल, उड़ी, संसद हमला ,26/11 सहित तमाम पाकिस्तान के हमलों का बदला लें और पाकिस्तान पर हमला बोल इस्लामाबाद, लाहौर ओर कराची पर भारतीय ध्वज लहरा कर भारतीय सेना के जवानों के कटे सिरों व शहादत का बदला लें। 

मोदी ने जी 20 के बाद भारत को विश्व गुरु बना दिया इसलिए अब पीओके पर कब्जा नही समस्त पाकिस्तान पर हमला बोल उसे हिंदुस्तान बना दें।एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया उनके साथ है व देश की जनता भी मोदी के साथ है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश मे अब ब्राह्मणों को जागना होगा हिस्सा नही बल्कि खुद नेतृत्व करना होगा और सरकारों में सीएम पीएम बन कर अपने ब्राह्मण समाज को करना होगा और समाज की हर वर्ग को उसका बनता हक व दिशा व दशा देने के लिए एक होना होगा। ब्राह्मण स्वाभिमानि है लेकिन उसके साथ देश के ब्राह्मणों को संगठित होना होगा क्या कारण है जिस हरियाणा का पहला सीएम पंडित भगवत दयाल ब्राह्मण था वहां आज सिर्फ खट्टर की सरकार में एक ही ब्राह्मण मंत्री है। 

ब्राह्मणों ने हमेशा देश का भला चाहा है और कई राज्यो में पहले सीएम ब्राह्मण रहे लेकिन आज उसी देश मे ब्राह्मण समाज कमजोर हो गया जबकि देश मे ब्राह्मणों की आबादी करोड़ों की है। शांडिल्य ने ब्राह्मणों से आह्वान किया कि वो देश मे राष्ट्र स्तर पर एक ब्राह्मण सभा का गठन करें तमाम ब्राह्मण संगठन एक मंच पर आए और करनाल की धरती पर महाकुंभ कर ये फैसला लें और उसका मुख्यालय करनाल व अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में बनाया जाए। जब कांग्रेस, बीजेपी, आप , बसपा, सपा, एनसीपी सहित अन्य पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर एक हैं तो ब्राह्मणों क्यों जगह जगह संस्थाएं बना खुद को कमजोर किये हुए हैं। 

उन्होंने नरेश शर्मा को कहा कि आप इस मुहिम को करनाल से चलाएं व इस पर विचार करें कि करनाल सीट ब्राह्मणों की थी उस पर आज पंजाबी समाज का व्यकित बैठा है। ब्राह्मण महापंचायत के अध्यक्ष ने कहा हम पंजाबी समाज के खिलाफ नही लेकिन ब्राह्मण चिंतन करें कि वोअपनी ब्राह्मण सीट बंटे होने के कारण अपने हाथों से खोए बैठे हैं। 

पूरे देश के ब्राह्मणों को चिंतन करना होगा और एक महाकुंभ बुला देश मे एक ब्राह्मण सभा जिसका एक झंडा एक विधान,एक संविधान बने ।