5 Dariya News

अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू

डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने की शिव शक्ति क्लब के सदस्यों की सरहाना

5 Dariya News

खरड़ 27-Sep-2023

समाज सेवा के प्रति समर्पित पिछले 31 वर्षों से निरंतर सेवाएं निभाई जा रही है जिसके चलते आज शिव शक्ति क्लब (शिव मंदिर बाबा धियान दास ) के द्वारा समाज सेवा के लिए लिए मेडिकल सेवा शुरू की गई है। जिसमें अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन को जन सेवा के लिए समर्पित किया गया। 

शिव शक्ति क्लब  के प्रधान दीपक कौशल ने जानकारी देते हुए बताया की इस नेक कार्ये की शुरुआत डीएसपी खरड़ 1 कर्ण सिंह संधू और वरिष्ठ समाजसेवी एवं दशेहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा के करकमलों द्वारा हुई। उन्होंने बताया कि इनकी संख्या 5 सेट की है जोकि खरड़ नगर में शिव शक्ति क्लब के सदस्यों के पास रहेंगी । इनके उपयोग होने के उपरांत कोई भी राशि परिवार को नही देनी होगी। 

यह क्लब की तरफ से निशुल्क सेवा है। यह उपकरण निशुल्क सेवा के लिए गुप्ता मेडिकल स्टोर अनाज मंडी, अग्रवाल डाइग्नोस्टिक लेब आर्ये कॉलेज रोड, प्रथम मेडिकल स्टोर नजदीक बीबी जी का मंदिर , क्लासिक गिफ्ट एंड कॉस्मेटिक्स जनता चौंक खरड़ पर सम्पर्क कर अपनी जानकारी देने के उपरांत रोगी के लिए जारी करवाया जा सकता है। 

इस सेवा के प्रति हमारा मार्ग दर्शन एडवोकेट रमेश शर्मा, एमडी, दिव्या डवलपर्स, खरड़ ने किया जीके उपरांत आज इनके आशीर्वाद से यह सेवा जनतक हुई। इस अवसर पर नगर कौंसिल खरड़ की प्रधान श्रीमती जसप्रीत कौर लोंगिया, समाजसेवी परमिंदर सिंह लोंगिया, शास्त्री बीरबल धरनी, पारस शर्मा, कुश शर्मा, सुशांत शर्मा, गौरव कांसल, रुपिंदर सैनी, राहुल सिंगला, गौरव शर्मा, चिराग शर्मा, वायु शर्मा, मुकेश्वर शर्मा, लव शर्मा, बलराम शर्मा, वरुण वत्स, अनिल अग्रवाल, भूपिंदर सिंह सवाड़ा, विक्रम सिंह, राजा, निशु शर्मा, स्वदेश लाम्बा, अशोक कपूर, विकास गुप्ता, विशाल सिंगला, गगनदीप आदि अन्य उपस्थित थे ।