5 Dariya News

सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ शहर का दौरा

पार्षद कमल किशोर शर्मा के निवास पर की कांग्रेसी नेताओं से बैठक

5 Dariya News

खरड़ 26-Sep-2023

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज खरड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए, पार्षद कमल किशोर शर्मा के निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने इलाके से जुड़ी समस्याओं को भी जाना। 

सांसद तिवारी ने कहा कि इलाके में पिछले कांग्रेस सरकार के दौरान ही विकास हुआ था। पिछले करीब डेढ़ साल में यहां विकास की एक ईंट भी नहीं रखी गई। हालत यह हैं कि मूलभूत सुविधाओं का भी बुरा हाल हो चुका है। इसके विपरीत राज्य के सिर पर कर्ज चढ़ता ही जा रहा है। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार की कार्यप्रणाली चल रही है, इसका खामियाजा भारी कर्ज के रूप में लोगों को ही भुगतना पड़ेगा। इसी तरह उन्होंने नशे की गंभीर समस्या को लेकर भी चिंता जाहिर की, जो पंजाब के युवा पीढ़ी को निगलता जा रहा है। 

सांसद ने कहा कि विकास जमीनी स्तर पर भी देखना चाहिए, मात्र इश्तिहारबाजी से कुछ नहीं होता।बैठक में अन्य के अलावा, गुरविंदर सिंह बैदवान प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरड़, जसबीर सिंह भोला पार्षद, ज्ञान सिंह बाजवा, स्वर्णजीत कौर, सरबजीत कौर, तेजा सिंह जंडु, शेर सिंह गोराया, बब्बू सिंह, वरिंदर भामा, परमिंदर सेठी, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।