5 Dariya News

महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी

5 Dariya News

मोहाली 23-Sep-2023

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर शनिवार को मोहाली की फेज-3/ 5 लाइट पॉइंट पर भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें महिलाओं ने प्रधान वशिष्ट को सम्मानित भी किया। वशिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को लिंग समानता का सकारात्मक संदेश देते हुए महिला आरक्षण बिल लागू करने का कदम उठाया है। अब लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। आजादी के 60 सालों में कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ अपमानित किया है। कांग्रेस के बड़े नेता महिलाओं को हमेशा से ही भद्दी शब्दावली से बोलते आए हैं। 

जो महिलाओं का पूरी तरह से अपमान है। महिला मोर्चा की नेता अनीता जोशी ने कहा कि हम सारी महिलाएं मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हैं। उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की महिलाओं के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित किया है। इस मौके मंडल दो के प्रधान रमन सैली, मंडल प्रधान संजीव जोशी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अशोक झा, बबीता, रंजना मिश्रा, संतोष शर्मा, बीना भनोट आदि माैजूद रही।