5 Dariya News

पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

नेवा कान्फ़्रेंस-कम- वर्कशाप के दूसरे सैशन के दौरान विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नयी प्रणाली के अंतर्गत कामकाज करने की दी ट्रेनिंग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Sep-2023

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब विधान सभा के समूचे काम को कागज़ रहित कर दिया गया है और अगले विधान सभा सैशन का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगा। यह प्रगटावा करते हुये पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब विधान सभा में पहली बार नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन प्रोजैकट लागू किया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही मुकम्मल रूप में डिजीटाईज़ड और पेपरलेस हो गई है। 

पंजाब विधान सभा में आज शुरू हुई दो दिवसीय नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन (नेवा) कान्फ़्रेंस-कम- वर्कशाप के दूसरे सैशन के दौरान विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नयी प्रणाली के अंतर्गत कामकाज करने के ट्रेनिंग सैशन के दौरान अपने विचार पेश करते हुये स. संधवां ने कहा कि पंजाब विधान सभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ जोड़ने के लिए डिजिटल विंग स्थापित किया गया है। 

डिजिटल विंग में आई. टी. सेल, एन. आई. सी. सेल, हाईटेक ट्रेनिंग रूम ( नेवा सेवा केंद्र), हाईटेक कंट्रोल रूम, नैटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं। स्पीकर ने कहा कि नेवा एप के प्रयोग से जहाँ सदन की कार्यवाही की लाइव वैबकास्टिंग के द्वारा लोगों की भागीदारी बढ़ेगी, वहीं पंजाब विधान सभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि सदन में पेपर भी इलेक्ट्रानिक विधि के द्वारा पेश किये जाएंगे और विधान सभा सदस्यों और स्टाफ को कागज़ रहित सहूलतें हासिल होंगी। 

स. संधवां ने पंजाब विधान सभा को समूचे रूप में पेपरलेस करने के लिए एन. आई. सी. ( आई. टी.) संसदीय श्रम मंत्रालय भारत सरकार, शासन सुधार विभाग पंजाब, पंजाब विधान सभा और एन. आई. सी. के आई. टी. स्टाफ का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह प्रोजैकट इनके अथक यत्नों से ही पूरा हो पाया है।

स. संधवां ने नेवा एप की अन्य विशेषताओं पर रौशनी डालने और इसके तकनीकी पहलूओं की जानकारी देने के लिए विशेष तौर पहुँचे संसदीय श्रम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन सचिव श्री मुकेश कुमार, सीनियर डायरैक्टर ( आई. टी.) एन. आई. सी. श्री संजीव कुमार, कंसलटेंट श्री राजेश राणा और सहायक डायरैक्टर श्रीमती प्रीति यादव का विशेष तौर पर सम्मान भी किया। 

इससे पहले श्री संजीव, सीनियर डायरैक्टर (आई. टी.) एन. आई. सी. संसदीय मामले मंत्रालय भारत सरकार ने नेवा प्रोजैकट सम्बन्धी विस्तार में रौशनी डाली। उन्होंने इस प्रोजैकट के दिशा-निर्देशों और विभिन्न राज्यों में इस प्रोजैकट को लागू करने सम्बन्धी अपने तजुर्बे सांझे किये। उन्होंने अपनी विशेष पेशकारी के दौरान नेवा एप सम्बन्धी विस्तार में जानकारी दी। 

इस मौके पर विधायकों को मोबाइल एप के प्रयोग सम्बन्धी विस्तार में जानकारी दी गई। इस वर्कशाप के दौरान अभ्यास करवाने के लिए मोक/ डम्मी सैशन आयोजित करके ट्रेनिंग दी गई और इस दौरान सवाल और जवाब आदि सैशन भी करवाया गया। इस वर्कशाप के दौरान एन. आई. सी. अधिकारियों और पंजाब विधान सभा और एन. आई. सी. आई. टी. स्टाफ ने विधान सभा सदस्यों को आई. डीज. को लॉग इन करने और पासवर्ड का प्रयोग करने सम्बन्धी जानकारी दी गई।