5 Dariya News

शहीद प्रदीप सिंह समाना हलके के साथ-साथ के पंजाब और देश का गौरव: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शहीदों के परिवारों को कभी भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी

5 Dariya News

समाना 21-Sep-2023

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ अनंतनाग के शहीद प्रदीप सिंह के गांव बल्लमगढ़ में शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई जवान शहीद होता है तो न केवल परिवार को दुख होता है बल्कि राज्य और देश को भी बड़ी क्षति पहुंचती है। 

जौड़ामाजरा ने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह न केवल समाना हलके बल्कि पंजाब और देश का गौरव हैं। जौड़ामाजरा ने शहीद की पत्नी सीमा रानी, पिता दर्शन सिंह और भाई कुलदीप सिंह के साथ अपना दुख साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शहीद परिवारों को कभी भी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जस्सी सोहियांवाला, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, डिविजनल कमिश्नर अरुण शेखड़ी, ए.डी.जी.पी. मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एस.एस.पी. वरुण शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।